विदेश

राफेल बनाने वाली कंपनी के मालिक डसॉल्ट की हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मौत, फ्रांस के राष्ट्रपति ने जताया शोक

पेरिस। फ्रांस के अरबपति कारोबारी और राजनेता ओलिवियर डसॉल्ट की एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई। ओलिवियर डसॉल्ट की कंपनी राफेल फाइटर प्लेन भी बनाती है। डसॉल्ट की मौत पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शोक जताया। मैक्रॉन ने कहा कि ओलिवियर डसॉल्ट फ्रांस से प्यार करते थे। उन्होंने उद्योग, कानून निर्माता, स्थानीय निर्वाचित अधिकारी, वायु सेना में कमांडर के रूप में देश की सेवा की। उनका आकस्मिक निधन एक बहुत बड़ी क्षति है।

डसॉल्ट 69 साल के थे। वह फ्रांसीसी अरबपति उद्योगपति सर्ज डसॉल्ट के सबसे बड़े बेटे थे, जिनका समूह राफेल युद्धक विमानों का निर्माण करता है साथ ही इस समूह का ले फिगारो नाम का एक अखबार भी है।

ओलिवियर 2002 से लेस रिपब्लिक पार्टी के विधायक थे और इनके दो भाई और बहन थे। साथ ही वह परिवार के उत्तराधिकारी थे। उनके दादा मार्सेल, एक विमानिकी इंजीनियर और प्रतिष्ठित आविष्कारक थे। उन्होंने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान फ्रांसीसी विमानों में इस्तेमाल किया जाने वाला एक प्रोपेलर विकसित किया था जो आज भी विश्वभर में प्रसिद्ध है।

WebKhabar

2009 से लगातार जारी समाचार पोर्टल webkhabar.com अपनी विशिष्ट तथ्यात्मक खबरों और विश्लेषण के लिए अपने पाठकों के बीच जाना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
श्वेता तिवारी की बेटी का फिर दिखा हसीन अंदाज, आप भी देखकर हो जाएंगे हैरान बी टाउन की इन एक्ट्रेस ने शादी के बाद आखिर क्यों नहीं बदला सरनेम? मोदी सरकार की इन योजनाओं से आम लोगों को हुआ सीधा लाभ! IIFA 2023 में शामिल होने अबू धाबी पहुंचे ये पॉपुलर सितारे, देखिए शनि का चंद्रमा अंतरिक्ष में छोड़ रहा पानी, देखें तस्वीरें