ताज़ा ख़बर

युद्ध का 17वां दिन: रूसी सेना ने चेर्निहीव में की एयर स्ट्राइक, कई इमारतें ध्वस्त, खाद्य भंडारण गोदाम में लगी आग

नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन के बीच आज 17वें दिन भी जंग जारी है। आलम ये है कि रूसी सेना अब कीव को घेरने की तैयारी कर रही है। वहीं ओडेसा में सुबह से गोलीबारी जारी है। उधर कीव में भी रूसी सैनिकों ने बमबारी की। वहीं यूक्रेन के चेर्निहीव के अलग-अलग हिसों में रूसी सेना एयर स्ट्राइक किया है, जिसमें 4 सैनिकों की मौत हो गई। जबकि 6 लोग घायल हो गए। जबकि कई बिल्डिंग ध्वस्त हो गई है।

खबर यह भी आ रही है कि रूसी सैनिकों ने ब्रोबरी में भी भारी गोलाबारी की। इसके चलते एक खाद्य भंडारण गोदाम में आग लग गई। रूस का यह कदम यूक्रेन में खाद्य संकट पैदा करना है। वहीं यूक्रेनी सेना भी रूस के हमलों का जवाब दे रही है, तबाह हुए रूसी टैंक इसकी गवाही दे रही हैं। कीव पर कब्जे के लिए आगे बढ़ रहे टैंक को यूक्रेन की सेना ने उड़ा दिया है। यूक्रेन का दावा है कि उसने 5 रूसी टैंकों को तबाह किया है।




इस बीच मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी प्रशासन ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन के प्रवक्ता पर पाबंदी लगा दी है। अब यूएस ट्रेजरी ने रूस के संभ्रांत लोगों पर प्रतिबंध लगाना शुरू कर दिया है। लिहाजा राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव के परिवार के तीन सदस्यों पर अमेरिका ने पाबंदी लगा दी है. साथ ही पैकेज वीटीबी बैंक बोर्ड के 10 और ड्यूमा के 12 सदस्यों पर भी प्रतिबंध लगाए हैं।

रूस को घेरने के लिए अमेरिका ने भेजे 12000 सैनिक
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि उन्होंने रूस से लगने वाली सीमा लातविया, एस्टोनिया, लिथुआनिया और रोमानिया में 12,000 सैनिकों को स्थानांतरित कर दिया है। उन्होंने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन युद्ध में विजयी नहीं होंगे जो उन्होंने यूक्रेन के खिलाफ छेड़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button