ताज़ा ख़बर

गढ़चिराली पुलिस को बड़ी कामयाबी: 26 नक्सलियों के साथ 50 लाख के इनामी कमांडर मिलिंद तेलतुंबड़े को भी किया ढेर

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली (Gadchiroli of Maharashtra) में पुलिस को बड़ी कामयाबी (big success for police) हाथ लगी है। गढ़चिरोली में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने करीब 26 नक्सलियों को मार गिराया (26 Naxalites killed) था। इस बड़े एनकाउंटर में 50 लाख का इनामी नक्सली मिलिंद तेलतुम्बड़े (Naxalite Milind Teltumbde rewarded 50 lakhs) भी मारा गया है, जो सीपीआई (Maoist) की सेंट्रल कमेटी का सदस्य और विद्रोहियों के नवगठित MMC जोन का प्रमुख था। NIA ने उसे भीमा कोरेगांव में हुई हिंसा के मामले में भी आरोपी बनाया था।

नक्सलियों के खिलाफ चलाए इस आपरेशन में मिलिंद तेलतुंबड़े के अलावा उसके 4 शीर्ष नक्सली भी मारे (4 top naxalites also killed) गए हैं। इनके पास से 5 AK-47 समेत कई भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भी बरामद हुए हैं। मिलिंद तेलतुंबडे की शिनाख्त उसके सरेंडर करने वाले साथियों ने की है। दरअसल, शनिवार को मुंबई से करीब 900 किलोमीटर दूर पूर्वी महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में कम से कम 26 नक्सली मारे गए।

करीब 12 घंटे तक चली मुठभेड़
पुलिस अधिकारी ने कहा कि सुबह से शुरू हुई मुठभेड़ करीब 12 घंटे तक चली। गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल ने रविवार को बताया कि प्रारंभिक पहचान के मुताबिक, मिलिंद शनिवार की मुठभेड़ में मारे गए 26 नक्सलियों में से एक था। फिलहाल, अन्य मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है। वहीं राज्य के गृहमंत्री दिलीप वसले पाटिल (State Home Minister Dilip Wasle Patil) ने भी नक्सली लीडर के मारे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अब तक 26 शव बरामद किए जा चुके हैं। तीन पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आईं हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।





बताया यह भी जा रहा है कि नक्सली लीडर मिलिंद तेलतुम्बड़े के कई नाम थे। वो दीपक, प्रवीण, अरुण और सुधीर के नाम से भी जाना जाता था. तेलतुम्बड़े की पहचान एक खूंखार और कुख्यात नक्सली के तौर पर थी। पुलिस ने उसके ऊपर 50 लाख रुपये का इनाम भी रखा था। वहीं 1 मई 2019 को गढ़चिरौली में हुए आईईडी ब्लास्ट के पीछे भी तेलतुम्बड़े का ही हाथ माना जाता था। इससे पहले 2011 में उसकी पत्नी को एंजेला सोनटक्के को नक्सली गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button