प्रमुख खबरें

आगरा में तिरंगा यात्रा में भीड़ जुटाने पर घिरे सिसोदिया और संजय सिंह, दर्ज हुआ मुकदमा

आगरा। उत्तर प्रदेश (Uttar pradesh) में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly elections) से पहले राजनीतिक पार्टियां अपनी तैयारियों में जुट गई हैं। इसी कड़ी में कल आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Deputy Chief Minister Manish Sisodia) और राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Rajya Sabha MP Sanjay Singh) के नेतृत्व में तिरंगा संकल्प यात्रा (tricolor resolution tour) निकाली थी, जिसको लेकर इन दोनों बड़े नेताओं समेत करीब डेढ़ दर्जन पार्टी नेताओं के खिलाफ मुकदमा (court case) दर्ज कराया गया है। मुकदमे में 500 अज्ञात कार्यकर्ताओं को भी आरोपी बनाया गया है। सभी के खिलाफ 188, 269, 270 एवं महामारी अधिनियम (pendemic Act) का मुकदमा दर्ज किया गया है।

बता दें कि कल रविवार को आजादी के 75 साल पूरे होने पर आप नेता मनीष सिसोदिया और संजय सिंह ने तिरंगा यात्रा निकाली थी। यह तिरंगा यात्रा आगरा के कोठी जीआईसी मैदान (Kothi GIC Ground) से निकाली गई थी और इस दौरान काफी भीड़ भी जमा हुई थी। जिसके फोटो सोशल मीडिया (social media) पर वायरल हुए थे। मुकदमा एसआई कपिल कुमार (SI Kapil Kumar) ने लिखाया है। कपिल ने अपने मुकदमे में लिखाया है कि यात्रा में 50 लोगों के शामिल होने की अनुमति थी लेकिन इसमें 500 से अधिक लोग शामिल हुए थे। यह कोरोना नियमों (corona rules) का उल्लंघन है।





उन्होंने आगे यह भी कहा है कि यात्रा के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मास्क नहीं लगा रखा था। सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं किया गया। यात्रा में गाड़ियों का प्रयोग किया गया। गाड़ियों की खिड़की से लटककर नारेबाजी की गई। कोरोना जैसी संक्रमित महामारी फैलाने का प्रयास किया गया।

इन लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर
मनीष सिसौदिया डिप्टी सीएम दिल्ली, संजय सिंह राज्यसभा सदस्य, बने सिंह जिलाध्यक्ष, कपिल वाजपेयी, रमजान अब्बास, यतिन नंदन आर्य,अनमोल बंसल, योगेश उपाध्याय, अशीष बसंल, अशोक धनगर, रोमी वाल्मीकि, मुन्ना मिश्रा, योगेश सतसंगी, मुन्ना लाल, गौरव अरोड़ा, राजवीर सिंह, प्रेम सिंह जाटव नामजद हैं।

अनुमति देने से पहले बदला मार्ग
जिला प्रशासन ने पहले यह कहते हुए संकल्प तिरंगा यात्रा को अनुमति नहीं दी थी कि यात्रा को पुराने शहर से गुजरना था। बाद में प्रशासन ने मार्ग में परिवर्तन करने पर 50 लोगों को तिरंगा संकल्प यात्रा निकालने की अनुमति दी थी।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button