ताज़ा ख़बर

आजादी के बाद ऐसा पहली बार: देश में 1000 हजार पुरुषों पर 1,020 महिलाएं, सेक्स अनुपात में भी सुधार

नई दिल्ली। देश में महिलाओं (women) को लेकर बहुत ही अच्छी खबर आई है। आजादी के बाद से ऐसा पहली बार हुआ है जब पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या इजाफा (Increase in the number of women compared to men) हुआ है। अब हर 1000 पुरुषों पर 1,020 महिलाएं हैं। ये आंकड़ा नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 (National Family Health Survey-5) में सामने आया है। वहीं एक और अच्छी खबर यह है कि जन्म के समय भी सेक्स अनुपात (sex ratio) में सुधार हुआ है। 2015-16 में ये प्रति 1000 बच्चों पर 919 बच्चियों का था, जो 2019-21 में सुधकर प्रति 1000 बच्चों पर 929 बच्चियों का हो गया है।

देश के 23 राज्य ऐसे हैं जहां प्रति 1000 पुरुषों पर महिलाओं की आबादी 1,000 से ज्यादा है. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में प्रति हजार पुरुषों पर 1017, बिहार (Bihar) में 1090, दिल्ली (Delhi) में 913, मध्य प्रदेश  (Madhya Pradesh) में 970, राजस्थान (Rajasthan) में 1009, छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में 1015, महाराष्ट्र (Maharashtra) में 966, पंजाब (Punjab) में 938, हरियाणा (Haryana) में 926, झारखंड (Jharkhand) में 1050 महिलाएं हैं।

गांव में बढ़ा सेक्स रेशियो
फैमिली हेल्थ सर्वे-5 के आंकड़ों में ये भी निकलकर सामने आया है कि सेक्स रेशियो में सुधार शहरों की तुलना में गांवों में ज्यादा बेहतर हुआ है। गांवों में हर 1,000 पुरुषों पर 1,037 महिलाएं हैं, जबकि शहरों में 985 महिलाएं हैं। फैमिली हेल्थ सर्वे-4 में भी यही बात निकलकर सामने आई थी. उस सर्वे के हिसाब से गांवों में प्रति 1,000 पुरुषों पर 1,009 महिलाएं थीं और शहरों में ये आंकड़ा 956 का था।

देश में प्रजनन दर में गिरावट
देश की बढ़ती जनसंख्या को लेकर अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल, राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 के दूसरे चरण के अनुसार, देश की कुल प्रजनन दर या एक महिला द्वारा अपने जीवनकाल में बच्चों को जन्म देने की औसत संख्या 2.2 से घटकर 2 हो गई है। जबकि कन्ट्रासेप्टिव प्रिवलेंस रेट (Contraceptive Prevalence Rate) में भी वृद्धि हुई हैं और यह 54 फीसदी से बढ़कर 67 फीसदी तक हो गई है।

आजादी के बाद से बिगड़ रहा था सेक्स रेशियो
1901 में सेक्स रेशियो प्रति हजार पुरुषों पर 972 महिलाओं का था। लेकिन आजादी के बाद ये संख्या कम होती गई। 1951 में ये आंकड़ा घटकर एक हजार पुरुषों पर 946 महिलाएं थीं। 1971 में ये और कम होकर 930 पर आ गया. 2011 की जनगणना के मुताबिक, ये आंकड़ा थोड़ा सुधरा और प्रति हजार पुरुषों पर महिलाओं की आबादी 940 पर पहुंच गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button