ताज़ा ख़बर

कोर्ट की सख्ती के बाद प्रकट हुए परमबीर: मुंबई पहुंचकर बोले- न्यायपालिका पर भरोसा, जांच में करूंगा सहयोग

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख (Former Maharashtra Home Minister Anil Deshmukh) पर हर महीने 100 करोड़ रुपए की अवैध वसूली (Illegal recovery of Rs 100 crore) का आरोप लगाने वाले मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह (Former Mumbai Police Commissioner Parambir Singh)  फरार हो गए थे। जिसके बाद कुछ दिन पहले बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay high court) ने उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया था। इन सबके बाद अब परमबीर सिंह मुंबई पहुंच गए हैं। मुंबई पहुंचने के बाद उन्होंने कहा कि मुझे न्यायपालिका (Judiciary) पर पूरा भरोसा है। मैं यहां पूर्व गृह मंत्री के खिलाफ हो रही जांच में सहयोग करना आया हूं।

सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई थी रोक
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट (Supreme court) ने परमबीर सिंह की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए उनसे जांच में सहयोग करने के लिए कहा था। वहीं उनके वकील ने सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि परमबीर सिंह को पूरे मामले में फंसाया जा रहा है। उन्होंने जिन अधिकारियों को भ्रष्ट आचरण के लिए दंडित किया है, उन्हीं को आज शिकायतकर्ता बनाया गया है। अब तक उनके खिलाफ छह मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।

वहीं IPS अधिकारी परम बीर सिंह बुधवार शाम को टेलीग्राम में दिखे थे। हालांकि बाद में उन्होंने सोशल मैसेजिंग एप (social messaging app) से अपना अकाउंट डिलीट कर दिया। मुंबई पुलिस आयुक्त के पद से स्थानांतरण और महाराष्ट्र के तत्कालीन गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद सिंह ने इस साल मई से काम करने की सूचना नहीं दी है।

बुधवार को बताया था कि वे चंडीगढ़ में हैं
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के दबाव के बाद मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने बुधवार को खुलासा किया था कि वह चंडीगढ़ में हैं और जल्द ही मुंबई जाएंगे। उन्होंने कहा था कि मेरी जान को खतरा है इसलिए मैं यहां हूं। वहीं पुलिस व कोर्ट के सामने आत्मसमर्पण के सवाल पर उन्होंने कहा था कि मैंने अभी अपने अगले कदम के बारे में निर्णय नहीं लिया है। हालांकि अब वे जांच में सहयोग करने के लिए मुंबई पहुंच गए हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button