अन्य खबरेंप्रमुख खबरें

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर: 15 से 21 मार्च तक नागपुर में पूर्ण लॉकडाउन, घर से बाहर नहीं निकल पाएंगे लोग

पुणे। महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए सरकार ने नागपुर में पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया है। नागपुर के पालक मंत्री नितिन राउत ने गुरुवार को ऐलान करते हुए कहा कि शहर में 15 से 21 मार्च तक पूर्ण लॉकडाउन रहेगा, यानि किसी को भी बाहर निकलने की इजाजत नहीं रहेगी, सिर्फ जरूरी सामानों की दुकानें खुली रहेंगी।

आपको बता दें कि नागपुर में बुधवार को 1710 नए मामले सामने आए थे। 173 दिन बाद कोरोना के सबसे अधिक मामले एक दिन में आने का यह रिकॉर्ड है। नागपुर नगर निगम ने बुधवार को कहा था कि कोरोना के नए मामले महिलाओं और 20 से 40 आयु वर्ग के लोगो में आ रहे हैं। नगर निगम प्रशासन ने कहा था कि लोग कोरोना को हल्के में ले रहे हैं।

प्रशासन बोला- महामारी को हल्के में ले रहे हैं लोग
नागपुर नगर निगम के कमिश्नर राधाकृष्णन बी ने बुधवार को कहा था कि लोग महामारी को हल्के में ले रहे हैं, बिना उनकी मदद हम इस महामारी पर काबू नहीं पा सकते हैं, सरकार ने सभी आर्थिक गतिविधियां शुरू कर दी हैं, हम नहीं चाहते हैं कि पूर्ण लॉकडाउन लगाया जाए, लेकिन अगर हालात खराब होते हैं तो हम लॉकडाउन का ऐलान कर सकते हैं।’

14 मार्च तक जारी रहेगी पहले से लगी पाबंदी
नागपुर में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए सरकार ने 14 मार्च तक नाइट कर्फ्यू लगाया हुआ है। सभी होटल, माल, रेस्तरां और प्राइवेट आॅफिस को वीकेंड पर बंद करने का आदेश दिया गया था। हालांकि, वीकेंड पर सिर्फ जरूरी सामानों की दुकानों को खोलने की इजाजत दी गई थी। अब कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया गया है।

WebKhabar

2009 से लगातार जारी समाचार पोर्टल webkhabar.com अपनी विशिष्ट तथ्यात्मक खबरों और विश्लेषण के लिए अपने पाठकों के बीच जाना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Gmail पर सिग्नेचर क्यों करते हैं सेट? आप भी जानिए श्वेता तिवारी की बेटी का फिर दिखा हसीन अंदाज, आप भी देखकर हो जाएंगे हैरान बी टाउन की इन एक्ट्रेस ने शादी के बाद आखिर क्यों नहीं बदला सरनेम? मोदी सरकार की इन योजनाओं से आम लोगों को हुआ सीधा लाभ! IIFA 2023 में शामिल होने अबू धाबी पहुंचे ये पॉपुलर सितारे, देखिए