मध्यप्रदेश

मप्र में कोरोना का कहर: महाराष्ट्र से सटी सीमाओं को किया गया बंद, सुरक्षा बल तैनात

बड़वानी। मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। खासकर महाराष्ट्र से सटे सीमावर्ती इलाकों में ज्यादा सतर्क रहने की अपील की जा रही है। बड़वानी जिले से सटे हुए महाराष्ट्र राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसको मद्देनजर रखते हुए बड़वानी कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने महाराष्ट्र राज्य से सटे हुए सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाले सभी रास्तों को तत्काल बंद करने के आदेश संबंधित एसडीएम को दे दिए हैं। जहां पुलिस और अन्य विभागों की मदद से बैरिकेड के माध्यम से रास्ता बंद कर महाराष्ट्र से आने जाने वालों पर रोक लगा दी है।

 




 

बड़वानी में खेतिया से लगाकर वरला, बलवाड़ी तक लगभग 150 से 200 किलोमीटर तक का बड़वानी जिले का क्षेत्र महाराष्ट्र सीमा से सटा हुआ है, जिसको देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन यह कदम उठाया है। वहीं सेंधवा बिजासन वाले मुंबई आगरा नेशनल हाईवे 3 और खेतिया सिर्फ यही दो रास्तों से वाहनों का आना-जाना जारी रहेगा इसके पूर्व राज्य शासन के द्वारा जारी किए गए।

यह भी पढ़ें: मप्र में बेकाबू कोरोना: शिवराज बोले- सिर्फ संडे लॉकडाउडन रहेगा, नहीं प्रभावित होनी चाहिए आर्थिक गतिविधियां

महाराष्ट्र से आने वाली बसों पर रोक
आदेश में महाराष्ट्र से आने और जाने वाली यात्री बसों के आवागमन पर रोक लगाई जा चुकी है। वहीं जिले के महाराष्ट्र से सटे 3 गांव वरला , बलवाड़ी और मालवन में ग्रामीणों ने निर्णय लेते हुए लॉकडॉउन कर दिया है। ग्रामीणों ने बैठक कर स्वत: लॉकडाउन करने का फैसला किया। इसके पीछे उन्होंने गांव के लोगों की सुरक्षा का हवाला दिया। बड़वानी कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने बताया कि कोरोनो संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए कुछ फैसले लिए गए हैं। इनमें सीमावर्ती इलाकों के रास्तों को बंद करना भी शामिल है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button