मध्यप्रदेशसतना

SATNA NEWS: बीजेपी कार्यालय का घेराव करने पहुंचे विधायक समेत कांग्रेसी गिरफ्तार, मुचलके पर छूटे

कांग्रेसियों ने सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा के नेतृत्व में भरहुत नगर स्थित भाजपा कार्यालय घेरने की कोशिश की। मोदी जी डिग्री दिखाओ, रोजगार दो या डिग्री वापस लो और डरो मत के नारे लिखी तख्तियां थामे कांग्रेसियों ने कड़ी धूप में भाजपा कार्यालय के सामने सड़क पर धरना दिया।

सतना। बेरोजगारी व भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ युवक कांगे्रस ने भाजपा कार्यालय के घेराव की घोषणा की थी। हालांकि बीजेपी कार्यालय घेरने से पहले ही विधायक समेत कांग्रेसी गिरफ्तार कर लिए गए। उन्हें बाद में मुचलके पर छोड़ दिया गया। गुरुवार को कांग्रेसियों ने सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा के नेतृत्व में भरहुत नगर स्थित भाजपा कार्यालय घेरने की कोशिश की। मोदी जी डिग्री दिखाओ, रोजगार दो या डिग्री वापस लो और डरो मत के नारे लिखी तख्तियां थामे कांग्रेसियों ने कड़ी धूप में भाजपा कार्यालय के सामने सड़क पर धरना दिया। जोरदार नारेबाजी के बीच प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़कर भाजपा कार्यालय के अंदर भी दाखिल होने की कोशिश की लेकिन उन्हें रोकने के लिए भारी पुलिस बल भी वहां मौजूद था।

पुलिस से नोक-झोंक
इस दौरान कांग्रेसियों और पुलिस के बीच नोकझोंक और झड़प भी हुई। पुलिस ने कांग्रेसियों को पीछे धकेलने की कोशिश की तो कुछ सड़क पर ही लेट गए। बाद में विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा,पूर्व पार्षद रामकुमार तिवारी पार्षद, राशिद डेन्टर, अमित अवस्थी सन्नू, कांग्रेस नेता केके तिवारी, राजदीप सिंह मोनू, संजू अग्रवाल युकां नेता विक्रांत त्रिपाठी विक्की, शिव शंकर गर्ग, मयंक वर्मा समेत आधा सैकड़ा कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वैन में बैठाकर पुलिस कांग्रेसियों को सेंट्रल जेल ले गई, जहां से उन्हे मुचलके पर छोडा गया।

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पार्षदआशुतोष सिंह, केके सिंह,पंकज कुशवाहा,दारा भाई,मनीष टेकवानी,संजू यादव, ब्लाक अध्यक्ष शहर दिलीप जैन, शिवशंकर गर्ग,प्रमोद पटनहा, संतोष द्विवेदी, चंद्रभान कश्यप, पारश यादव, धीरू मिश्रा, संतोष सिंह भाद, राजेश कुशवाहा, अभिनव चौरसिया, अभिषेक नायक,विजय यादव,जितेंद्र सिंह छोटान, अभिषेक कुशवाहा, सब्बर, खिलची रेहान खान, अनुराग गर्ग, गौरव शर्मा, रजनीश यादव, सुखविंदर विरमानी,कृष्णा नामदेव,शुभम केशरवानी साहिल लखेरा, राजन गुप्ता, पवन रवि विश्वकर्मा, पृथ्वी अनुराग, सुमित गुप्ता,वासु तिवारी,सुजय शर्मा मंटू दाहिया सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी हुई।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button