मध्यप्रदेश

मप्र में फिर बदलेगा मौसम: ग्वालियर-चंबल समेत कई जिलों में बारिश के आसार, राजधानी में भी हो सकती है बूंदाबांदी

भोपाल। मध्यप्रदेश कुछ संभागों में आने वाले 24 घंटे में हल्की बारिश की संभावना बताई गई। वहीं, भोपाल में भी बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते आने वाले दो से तीन दिनों में तापमान में एक से दो डिग्री की कमी आ सकती है।

मौसम वैज्ञानिक पीके शाह ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इससे अगले 24 घंटे में ग्वालियर, चंबल, रीवा, जबलपुर, सागर में हल्की बारिश होने की संभावना है। भोपाल में भी बादल छाने और बूंदाबांदी हो सकती है। शाह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण आने वाले दो से तीन दिनों में तापमान में भी एक से दो डिग्री की गिरावट आ सकती है। हालांकि इससे कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा।

खंडवा में सबसे अधिक 39.1 डिग्री सेल्सियस, सबसे कम नरिसंहपुर में
खंडवा में बुधवार को अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा भोपाल में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इंदौर में अधिकतम 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18.2 दर्ज किया गया। जबलपुर में अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, ग्वालियर में अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान सबसे अधिक नरसिंहपुर और सागर में 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

WebKhabar

2009 से लगातार जारी समाचार पोर्टल webkhabar.com अपनी विशिष्ट तथ्यात्मक खबरों और विश्लेषण के लिए अपने पाठकों के बीच जाना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
श्वेता तिवारी की बेटी का फिर दिखा हसीन अंदाज, आप भी देखकर हो जाएंगे हैरान बी टाउन की इन एक्ट्रेस ने शादी के बाद आखिर क्यों नहीं बदला सरनेम? मोदी सरकार की इन योजनाओं से आम लोगों को हुआ सीधा लाभ! IIFA 2023 में शामिल होने अबू धाबी पहुंचे ये पॉपुलर सितारे, देखिए शनि का चंद्रमा अंतरिक्ष में छोड़ रहा पानी, देखें तस्वीरें