मध्यप्रदेश

अर्थशास्त्री की की तरह न बांटे ज्ञान, कांग्रेस को मजबूती देने में लगाए ध्यान: दिग्गी के इस बयान पर नरोत्तम का करारा पलटवार

भोपाल। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा कांग्रेस और खासकर राज्यसभा सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर तो हमेशा ही पलटवार करते रहते हैं। इसी कड़ी में नरोत्तम ने बुधवार को एक बार फिर दिग्विजय सिंह द्वारा कर्जे के कारण भारत की श्रीलंका जैसी हालात होने वाले बयान पर करारा पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि आज कर्जे की बात करने वाले दिग्विजय सिंह अपने समय की अर्थव्यवस्था भूल गए हैं। जब वे कर्मचारियों को वेतन तक नही दे पाते थे सरकारी बिल्डिंगे तक गिरवी रखनी पड़ रही थी।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय सिंह आज अर्थशास्त्री की तरह ज्ञान बांट रहे हैं जबकि उनकी सरकार के समय प्रदेश की अर्थव्यवस्था इतनी ज्यादा खराब हो गयी थी कि सरकारी खजाना हमेशा खाली ही रहता था।आज यही दिग्विजय सिंह बता रहे हैं कि कर्जा लेने से भारत की हालत श्रीलंका जैसी हो जाएगी। अच्छा हो कि दिग्विजय सिंह अपना ध्यान पार्टी की मजबूती करने में लगाए जिसकी हालत श्रीलंका की अर्थव्यवस्था जैसी नाजुक हो गयी है।

गृह मंत्री डॉ.मिश्रा ने कहा कि प्रदेश को बीमारू राज्य बना देने वाले दिग्विजय सिंह आज कर्जे को लेकर बड़ी-बड़ी बातें कर रहे है। आज मोदी सरकार या राज्य सरकार विकास और जनहितैषी कामो के लिए तय सीमा और मापदंडों के हिसाब से कर्ज ले रही है। दिग्विजय सिंह के समय भी कर्ज लिया जाता था पर किस लिए लिया जाता था यह सबको पता है। बिजली कभी- कभी आती थी। सड़को में गड्ढे थे या गड्ढो में सड़क, यही पता नही चलता था। विकास के काम देखने को नही मिलते थे और तो और कर्मचारियों को वेतन तक देने के लाले थे ।

मुर्तजा पर क्यों ट्वीट नही
गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने पूछा कि एक दिन में कई-कई मुद्दों पर ट्वीट करने वाले दिग्विजय सिंह गोरखनाथ मंदिर पर हमला करने वाले मुर्तजा पर क्यों एक भी ट्वीट नही किया। इससे उनकी मानसिकता समझी जा सकती है। दरअसल दिग्विजय सिंह के मित्र व शांति दूत जाकिर नाइक के समर्थक मुर्तजा जिसके तार आतंकी संगठन आईएसआई से भी जुड़े बताए जाते है।

यह बोले थे दिग्विजय सिंह
दरअसल दिग्विजय सिंह ने आज भाजपा को महंगाई और कर्ज जैसे मुद्दों पर आड़े हाथों लेकर हिंदू धर्म खतरे के बहाने बचने के आरोपों से घेरा। उन्होंने ट्वीट कर भारत की श्रीलंका जैसी स्थिति होने के बाद भी हिंदू धर्म को खतरा होने का डर दिखाकर इस दिशा में ठोस उपाय नहीं करने के बयान जारी किए हैं। दिग्विजय सिंह ने देश की आजादी के बाद से 2014 तक देश की कर्ज की स्थिति बताई और 2014 से 2021 तक लिए गए कर्ज के बारे में बताया है। उन्होंने कहा है कि 2014 तक जो कर्ज 52 लाख करोड़ था, वह आज 50 फीसदी बढ़कर 82 लाख करोड़ हो गया है। सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पर हमला किया कि टैक्स बढ़ाया जा रहा और कर्ज बढ़ रहा है।

Web Khabar

2009 से लगातार जारी समाचार पोर्टल webkhabar.com अपनी विशिष्ट तथ्यात्मक खबरों और विश्लेषण के लिए अपने पाठकों के बीच जाना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इस बार पंचक में शुरू हो रहे चैत्र नवरात्र, भक्तों के लिए साबित होंगे फलदायी अच्छी जिंदगी जीने के लिए फॉलो कीजिए ये मंत्र… अपनी सास की लाड़ली हैं ये अभिनेत्रियां गर्मी के मौसम में हनीमून के लिए ये जगह हैं अच्छी ऑफिस में बिना टेंशन के ऐसे करें काम…