मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में प्रदेश के कुछ जिलों के ग्रामों में हुई असमय वर्षा और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को पहुंचे नुकसान का शीघ्र सर्वे किया जाए। CM ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जहां-जहां क्षति हुई है, तत्काल सर्वे कराया जाए।
भोपाल । मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में हो रही बेमौसम बारिश (unseasonal rain) ने किसानों (farmers) के सामने एक बार फिर बड़ा संकट पैदा कर दिया है। कई जगह ओलावृष्टि से खेत और अन्य स्थानों पर ओलों की चादर बिछ गई है। इसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Former Chief Minister Kamal Nath) और दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने चिंता जताई है। तो वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने किसानों (farmers) को आश्वस्त करते हुए अधिकारियों को खराब फसल का सर्वे करने के निर्देश दिए है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में प्रदेश के कुछ जिलों के ग्रामों में हुई असमय वर्षा और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को पहुंचे नुकसान का शीघ्र सर्वे किया जाए। CM ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जहां-जहां क्षति हुई है, तत्काल सर्वे कराया जाए। साथ ही क्षति का आकलन कर राहत राशि के भुगतान की व्यवस्था भी की जाए।
वहीं उन्होंने निर्देश दिए कि फसल बीमा योजना (Crop Insurance Policy) का लाभ दिलवाना भी सुनिचित करें। CM ने कहा कि प्रदेश सरकार संकट की घड़ी में हमेशा किसानों के साथ है। अभी जिन किसानों की फसलों का नुकसान हुआ है, वे किसान संकट में हैं, लेकिन उन्हें इस संकट से निकालने का कार्य किया जाएगा। किसानों को चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ने किया ट्वीट
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट (Tweet) कर ओलावृष्टि से पर चिंता जाहिर की है और किसानों की फसल बर्बाद होने पर प्रशासन से तत्काल सर्वे कराने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि किसानों को तत्काल राहत दी जाए और कृषि बीमा का उचित मुआवजा दिलाएं औ कर्ज माफ करें। इसी तरह पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ओलावृष्टि पर चिंता जताते हुए प्रशासन से तुरंत सर्वे कर किसानो को राहत प्रदान करने की मांग की थी।