मप्र में मानसून: रीवा, सीधी, जबलपुर और उज्जैन में भारी बारिश की चेतावनी

मध्यप्रदेश। मप्र में मानसून (monsoon) की बारिश ज्यादातर जिलों में शुरू हो चुकी है। शनिवार को पूरे प्रदेश को मानसून अपने कब्जे में ले लेगा। शनिवार सुबह 8 बजे तक जिले में 2 इंच बारिश दर्ज की गई। जिले की जावरा (Javra) तहसील में एक घंटे में रिकॉर्ड 6.5 इंच बारिश दर्ज की गई। तेज बारिश के कारण पानी घरों में भी घुस गया।
अब तक ग्वालियर-चंबल के कुछ हिस्से में मानसून नहीं पहुंचा है। रतलाम में शुक्रवार रात 7 बजे से शुरू हुई तेज बारिश का दौर देर रात तक जारी रहा।
मौसम विभाग (weather department) ने अगले 24 घंटे में प्रदेश के सभी संभागों में हल्की और मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इसमें रीवा, जबलपुर, उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश होने का भी अनुमान जताया है। बता दें, मानसून ने प्रदेश में 10 जून को ही दस्तक दे दी थी।
मौसम वैज्ञानिक पीके शाह (pk shah) ने बताया कि पश्चिम राजस्थान से पूर्वी उत्तर प्रदेश तक ट्रफ लाइन जा रही है। इससे राजधानी समेत प्रदेश के सभी संभागों में हल्की और मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई। शाह ने बताया कि शुक्रवार को मानसून गुना और अशोकनगर तक आ गया है। आज मानसून प्रदेश के बाकी बचे ग्वालियर के कुछ हिस्से और चंबल संभाग को कवर कर रहा है।
24 घंटे में सीधी और सिवनी में सबसे ज्यादा बारिश
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे में अच्छी बारिश हुई है। इसमें सीधी में 75.6 मिमी, सिवनी में 68.6 मिमी, रतलाम में 60.0 मिमी, नरसिंहपुर में 32.0 मिमी, रायसेन में 20.0 मिमी, सतना में 14.2 मिमी, रीवा में 18.6 मिमी बारिश हुई है।