ताज़ा ख़बर

दिग्विजय के भाई ने ऐसे साधा राहुल गांधी पर निशाना

भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह (Lakshman Singh) ने एक बार फिर अपनी ही पार्टी को निशाने पर लिया है। लक्ष्मण सिंह ने प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के एक ट्वीट (Tweet) पर तंज कसते हुए कहा है कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) लोगों को मिलने का समय देते नहीं। पता नहीं कैसी निशानेबाजी (Shooting) कर पार्टी के एक-एक नेता को धराशायी कर रहे हैं। दरअसल प्रियंका गांधी ने भाई दूज (Bhai Dooj) के मौके पर अपने भाई राहुल गांधी के साथ एक फोटो शेयर की थी। इसके साथ उन्होंने लिखा था कि यह तस्वीर उस समय की है जब हमारे भाई ने निशोनीबाजी प्रतियोगिता (shooting competition) में ढेर सारे मेडल जीते थे। जिसके बाद इसी ट्वीट को रिट्वीट (retweet) कर लक्ष्मण सिंह ने तंज कसा है।

प्रियंका गांधी के पोस्ट पर विधायक लक्ष्मण सिंह ने लिखा। बहुत खूब! हम भी निशानेबाज रहे हैं। स्कूल में मेडल जीता था। भेंट का समय दीजिए। मिलता ही नहीं है। उनके इस तंज के बाद से एक बार फिर कांग्रेस सवालों के घेरे में आ गई है। बता दें कि लक्ष्मण सिंह कांग्रेस के उन मुखर विधायकों में से हैं जो अपनी ही पार्टी पर कई बार सवाल खड़े कर चुके हैं। वहीं उन्होंने राहुल के टीके वाली तस्वीर पर कहा कि यह अच्छा तब होता जब प्रियंका गांधी राहुल गांधी का टीका करते हुए फोटो शेयर करतीं।





गांधी परिवार के कभी लक्ष्मी पूजन के टीका करते फोटो सामने नहीं आते। लक्ष्मण सिंह यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार (Gandhi family) चुनाव पर ही हिन्दू (Hindu) बनता है, लेकिन हिंदुओ की भावनाओं का ध्यान नहीं रखता। भाजपा सेवा से सरोकार रखती है, राजनीति से नहीं। भाजपा (BJP) वोटों की राजनीति नहीं करती। कांग्रेस (Congress) वोटों की राजनीति करती है। भाजपा चाहती तो उपचुनाव से पहले तेल के दाम कम कर सकती थी। इसके बावजूद अभी भी कांग्रेस और अन्य दलों की राज्य सरकारों ने तेल के दाम कम नहीं किए।

गौरतलब है कि लक्ष्मण सिंह पहले भी कांग्रेस के खिलाफ मुखर हो चुके हैं। उन्होंने पहले भी ट्वीट किया था- कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष कोई भी बने,जब तक बूथ कार्यकर्ता को मजबूत नहीं करेंगे,नतीजे ज्यों के त्यों ही रहेंगे। मंडल, सेक्टर बन गए हैं, फिर भी निर्णय ऊपर से होते हैं। क्यों? इसके अलावा उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था। देश आज कांग्रेस की तरफ देख रहा है। अगर नेतृत्व अपने इर्द-गिर्द रहने वाले नेता जो अक्सर भ्रम फैलाते हैं, से ऊपर उठकर मेहनत करने वाले कार्यकतार्ओं को महत्व देगा तो बात बन सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button