मध्यप्रदेश

मप्र उपचुनाव के रूझान: सभी चारों सीटों पर भाजपा ने बनाई बढ़त, कांग्रेस भी दे रही टक्कर

भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya pradesh) का उपचुनाव (by-election) कौन जीतेगा भाजपा (BJP) या कांग्रेस (Congress)। इसके लिए सभी चारों सीटो खंडवा (Khandwa) लोकसभा, रैगांव (raigaon), जोबट (Jobat) और पृथ्वीपुर (Prithvipur) में मतगणना शुरू हो गई है। इसके साथ ही रुझान भी आने शुरू हो गए हैं। मिल रही जानकी के मुताबिक जोबट में सत्तारुढ दल भाजपा 1950, पृथ्वीपुर में 888 वोटों से आगे। वहीं खंडवा लोकसभा सीट पर भाजपा 8 हजार से अधिक वोटों की बढ़त बना चुकी है। सुबह 10 बजे तक हुई काउंटिंग में बीजेपी को 54 हजार 727 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस 46 हजार 910 वोट मिले हैं।

इनके बीच सीधा मुकाबला
खंडवा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान (Nandkumar Singh Chauhan) के निधन के बाद यह लोकसभा सीट खाली हुई। भाजपा के ज्ञानेश्वर पाटिल (Gyaneshwar Patil) और कांग्रेस के राजनारायण सिंह पूरनी (Rajnarayan Singh Poorni) के बीच मुकाबला। पृथ्वीपुर से कांग्रेंस विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह राठौर के निधन से सीट खाली हुई। भाजपा के शिशुपाल यादव (shishupal yadav) और कांग्रेस के नितेंद्र सिंह राठौर (Nitendra Singh Rathore) में मुकाबला हुआ। जोबट से कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया के निधन से सीट खाली हुई। बीजेपी की सुलोचना रावत (Sulochana Rawat) और कांग्रेस उम्मीदवार महेश पटेल (Mahesh patel) के बीच मुकाबला। रैगांव से बीजेपी विधायक जुगल किशोर बागरी का निधन हो गया। बीजेपी की प्रतिमा बागरी (Pratima bagari) और कांग्रेस की कल्पना वर्मा (Kalpana Verma) के बीच मुकाबला।





विधानसभा सीटों की सीटवार बात करें तो जोबट में तीसरे राउंड में भाजपा की सुलोचना रावत 19 सौ 56 मतों से कांग्रेस के महेश पटेल से आगे चल रही हैं। महेश पटेल को 5890 वोट मिले। भाजपा की सुलोचना रावत को 7846 वोट मिले। वहीं पृथ्वीपुर में भाजपा के प्रत्याशी शिशुपाल यादव दूसरे राउंड कांग्रेस के नीतेन्द्र सिंह राठौर से करीब 900 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं रैगांव की बात की करें तो इस सीट से भाजपा की प्रत्याशी प्रतिमा बागरी पहले दो राउंड में बड़ी बढ़त बनाने के बाद तीसरे राउंड में उनकी बढ़त घट गई है। फिलहाल वह सिर्फ 64 मतों से ही आगे चल रही है।

सबसे पहले परिणाम जोबट सीट पर आएगा
राज्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के मुताबिक जोबट विधानसभा सीट का परिणाम सबसे पहले आएगा। यहां 23 जबकि पृथ्वीपुर में 22 और रैगांव में 30 राउंड की काउंटिंग होगी। खंडवा लोकसभा के लिए 8 विधानसभा क्षेत्रों में हुए मतदान की गणना संबंधित जिला मुख्यालय में होगी। चारों सीटों में जोबट सीट पर सबसे कम 6 उम्मीदवार मैदान में हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button