मध्यप्रदेश

निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा: वीडी ने आधी रात को जारी कर दी जिला कार्यसमिति की सूची

मध्यप्रदेश: भोपाल। मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव (urban body elections) को लेकर भाजपा (BJP) अपनी तैयारी में जुट गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj singh Chauhan) और प्रदेश संगठन महामंत्री सुहाष भगत (suhash bhagat) से जिला कार्यसमिति (district executive committee) की घोषणा के लिए लंबी चर्चा की थी। मंत्रणा के चंद घंटे बाद ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यसमिति की घोषणा कर दी। जारी की गई सूची में 162 नेताओं को सदस्य बनया गया है, जबकि 218 नेताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है और 28 स्थाई आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं। इनमें शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया और कैलाश विजयवर्गीय जैसे बड़े नेताओं को तरहीज दी गई है।

भोपाल से सांसद प्रज्ञा ठाकुर, आलोक संजर, डॉ. हितेश वाजपेयी, तपन भौमिक, गोपाल सिंह मीणा, रामदयाल प्रजापति, भक्त पाल सिंह राठौर और रघुनंदन शर्मा को कार्यसमिति सदस्य शामिल किया गया है। वहीं भाजपा की फायर ब्रांड नेत्री उमा भारती (Uma Bharti) को जारी कार्यसमिति की सूची में जगह नहीं मिल पाई है। प्रदेश भाजपा की 24 जून को होने वाली पहली कार्यसमिति की बैठक के पहले प्रदेश संगठन ने जिलों की कार्यकारिणी घोषित करने की अनुशंसा कर दी है।इसके बाद पार्टी के जिला अध्यक्षों ने जिलों की कार्यसमिति और जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। अब 24 जून को होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश पदाधिकारी और कार्यसमिति सदस्य व विशेष आमंत्रित सदस्य जिलों से ही वर्चुअली शामिल हो सकेंगे।





पार्टी के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि किसी एक स्थान पर बैठक में शामिल होने के बजाय कार्य समिति के सदस्य जिलों से वर्चुअली बैठक में शामिल होंगे। यह सभी सदस्य ठीक उसी तरह कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेंगे जैसे किसी स्थान पर बैठक होने के बाद अलग-अलग सत्रों में प्रस्तावों पर चर्चा होती है और लंच- ब्रेक की समय अवधि तय होती है।

कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) करेंगे जबकि भोपाल में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, CM शिवराज सिंह चौहान के अलावा प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव और राष्ट्रीय पदाधिकारी शिव प्रकाश भी मौजूद रहेंगे। शनिवार आधी रात तक उज्जैन ग्रामीण, शहडोल, नीमच, उमरिया, देवास जिलों की कार्यकारिणी और कार्यसमिति के सदस्यों की सूची जारी हो चुकी थी ’ इससे पहले प्रदेश कार्यसमिति की सूची भी आधी रात के बाद जारी की गई थी’

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button