ताज़ा ख़बर

7.4 तीब्रता के भूकंप ने फिर हिलाया जापान को: 20 लाख घरों की बत्ती हुई गुल, अब तक 2 लोगों की मौत, 92 घायल

टोक्यो। भूकंप के जोरदार झटके ने जापान की धरती को हिलाकर रख दिया है। बुधवार देर रात आए भीषण भूकंप से जहां दो लोगों की मौत हो गई और 92 अन्य घायल हुए है। वहीं टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी ने बताया कि भूकंप के बाद करीब 20 लाख घरों में बिजली भी गुल हो गई है। रिक्‍टर स्‍केल पर इस भूकंप की तीव्रता 7.3 मापी गई है। यह जानकारी जापान के उत्तरपूर्वी क्षेत्रों में पुलिस और दमकल अधिकारियों ने गुरूवार को दी।

खबर के मुताबिक इस जोरदार भूकंप का केंद्र फुकुशिमा क्षेत्र के तट पर 60 किलोमीटर की गहराई में था। वहीं अब जापान के पूर्वोत्तर तट के कुछ हिस्सों में सुनामी की चेतावनी दी गई है। वहीं तोहोकू शिंकानसेन बुलेट ट्रेन सेवा के एक हिस्से में गुरुवार सुबह भूकंप के बाद एक बुलेट ट्रेन के पटरी से उतरने पर सेवा को रोक दिया गया है। ईस्ट निप्पॉन एक्सप्रेसवे कंपनी ने ओसाकी में तोहोकू एक्सप्रेसवे, मियागी प्रीफेक्चर और सोमा, फुकुशिमा में जोबन एक्सप्रेसवे सहित एक्सप्रेसवे के कई हिस्सों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है।

भूकंप के झटकों के बाद जापान की राजधानी टोक्यो में 20 लाख घरों में अंधेरा छा गया. टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी के हवाले से बताया गया है कि कि जापान में भूकंप के बाद टोक्यों अंधेरे में डूब गया। हालांकि यह कोई पहली या दूसरी बार नहीं है जब जापान में इतना जोरदार भूकंप आया हो। इससे पहले 22 जनवरी को भी देश के दक्षिणपश्चिमी और पश्चिमी क्षेत्र में भीषण भूकंप आया था, जिसमें 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।





जापान में अब तक का सबसे भीषण भूकंप सा 2011 में आया था. देश के प्रशांत तट पर तोहोकू के पास समुद्र में रिक्टर स्केल पर 9 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद आई सुनामी ने भयंकर तबाही मचाई थी, जिसमें करीब 19 हजार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि संपत्तियों को भारी नुकसान भी पहुंचा था।

ट्रेन हिलने का वीडियो हो रहा वायरल
भूकंप से जुड़े दो वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें से एक में देखा जा सकता है कि मेट्रो किस तरह जोर-जोर से हिल रही है। एक शख्स ने मेट्रो के अंदर से वीडियो शूट किया है, जिसका नजारा हैरान करने वाला है। महज 14 सेकेंड के इस वीडियो को महज एक घंटे में 1 लाख से भी अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इसके अलावा भूकंप का जो दूसरा वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें सड़क किनारे लगे पोल्स को तेजी से हिलते हुए देखा जा सकता है। महज 44 सेकेंड के इस वीडियो को अब तक 61 हजार से भी अधिक बार देखा जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button