पश्चिमी सीमा की तुलना में देश की पूर्वी सीमा पर वर्तमान में अधिक शांति और स्थिरता है क्योंकि बांग्लादेश एक मित्र पड़ोसी है। उन्होंने कहा, पश्चिमी सीमा की तरह भारत पूर्वी सीमा पर तनाव का सामना नहीं कर रहा क्योंकि बांग्लादेश एक मित्र देश है।
गुवाहाटी। भारत सीमा पार से देश को निशाना बनाने वाले आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने से नहीं हिचकिचाएगा। सरकार लगातार देश से आतंकवाद को उखाड़ फेंकने के लिए काम कर रही है। यह बात भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने असम में एक कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा, भारत यह संदेश देने में सफल रहा है कि आतंकवाद से सख्ती से निपटा जाएगा। अगर देश को बाहर से निशाना बनाया जाता है तो हम सीमा पार करने से नहीं हिचकिचाएंगे।
सिंह ने यह भी कहा कि पश्चिमी सीमा की तुलना में देश की पूर्वी सीमा पर वर्तमान में अधिक शांति और स्थिरता है क्योंकि बांग्लादेश एक मित्र पड़ोसी है। उन्होंने कहा, पश्चिमी सीमा की तरह भारत पूर्वी सीमा पर तनाव का सामना नहीं कर रहा क्योंकि बांग्लादेश एक मित्र देश है। मंत्री ने कहा, घुसपैठ की समस्या लगभग समाप्त हो गई है। सीमा पर (पूर्वी सीमा) अब शांति और स्थिरता है।
पूर्वोत्तर के विभिन्न हिस्सों से सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम (आफस्पा) को हाल ही में वापस लिए जाने पर रक्षा मंत्री ने कहा कि जब भी किसी स्थान की स्थिति में सुधार हुआ, सरकार ने ऐसा किया। यह उल्लेख करते हुए कि यह एक गलतफहमी थी कि सेना हमेशा आफस्पा को लागू रखना चाहती है, सिंह ने कहा, यह स्थिति है जो आफस्पा लगाए जाने के लिए जिम्मेदार है, सेना नहीं।