ताज़ा ख़बर

भारत में वैक्सीनेशन का नया रिकॉर्ड: एक दिन में 20 लाख से ज्यादा लोगों को दी गई डोज, यह दुनिया में सबसे ज्यादा

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भारत में कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन ने भी एक रिकॉर्ड बनाया है। 20 लाख से ज्यादा लोगों को एक दिन में वैक्सीन डोज दिए गए, जो कि दुनिया में सबसे ज्यादा है। अब तक अमेरिका ही 17-18 लाख डोज प्रतिदिन के साथ सबसे आगे चल रहा था। अब भारत उससे भी आगे चला गया है। आने वाले समय में यह नंबर और भी बढ़ सकता है।

भारत में फेज-2 शुरू होने के साथ ही कोरोना के खिलाफ टीकाकरण को रफ्तार मिल गई है। 16 जनवरी से 28 फरवरी तक करीब 1.43 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगे थे। 1 मार्च से सीनियर सिटीजन को वैक्सीन डोज देने की शुरूआत हुई और उसके बाद लगातार स्पीड बढ़ ही रही है। मार्च के पहले हफ्ते में ही 50 लाख से अधिक डोज दिए गए। यानी हर दिन औसत 7.5 लाख से अधिक डोज। दूसरे हफ्ते की शुरूआत ही धमाकेदार अंदाज से 20 लाख से अधिक डोज के साथ हुई। सोमवार को 20.19 लाख डोज दिए। इनमें 17.15 लाख पहले डोज थे, जबकि 3.04 लाख दूसरे डोज।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार सुबह 8 बजे तक के डेटा के मुताबिक भारत में अब तक 2.30 करोड़ डोज दिए गए हैं। इसमें 1.89 करोड़ लोगों को कम से कम पहला डोज मिला, जबकि 40.65 लाख लोग दूसरा डोज भी लगवा चुके हैं। देश में 16 जनवरी को हेल्थकेयर वर्कर्स को टीका लगाने के साथ कोरोना टीकाकरण की शुरूआत हुई थी। 2 फरवरी से फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी वैक्सीन लगने लगी थी। 13 फरवरी से हेल्थकेयर वर्कर्स को दूसरा डोज दिया जा रहा है। फ्रंटलाइन वर्कर्स को दूसरा डोज देने की शुरूआत 2 मार्च को हुई। 1 मार्च से सरकार ने सीनियर सिटीजन और 45-59 वर्ष के गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को वैक्सीनेशन में शामिल किया। साथ ही प्राइवेट अस्पतालों को भी टीके लगाने के लिए अधिकृत किया। इसके बाद से आंकड़ों में तेजी आ रही है।

WebKhabar

2009 से लगातार जारी समाचार पोर्टल webkhabar.com अपनी विशिष्ट तथ्यात्मक खबरों और विश्लेषण के लिए अपने पाठकों के बीच जाना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
श्वेता तिवारी की बेटी का फिर दिखा हसीन अंदाज, आप भी देखकर हो जाएंगे हैरान बी टाउन की इन एक्ट्रेस ने शादी के बाद आखिर क्यों नहीं बदला सरनेम? मोदी सरकार की इन योजनाओं से आम लोगों को हुआ सीधा लाभ! IIFA 2023 में शामिल होने अबू धाबी पहुंचे ये पॉपुलर सितारे, देखिए शनि का चंद्रमा अंतरिक्ष में छोड़ रहा पानी, देखें तस्वीरें