12 C
Bhopal

भारत में भगवा-ए-हिंद ही चलेगा, बागेश्वर धाम के बयान का BJP नेत्री ने किया समर्थन, कहा- जिम में होना चाहिए महिला ट्रेनर

प्रमुख खबरे

इंदौर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने शनिवार को इंदौर के लालबाग परिसर में हिंदू युवा सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने ‘रग-रग हिंदू मेरा परिचय’ विषय पर लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अकेले रहोगे तो कश्मीरी हिंदुओं की तरह भागना पड़ेगा। एक रहोगे तो धर्म विरोधियों को देश छोड़कर भागना पड़ेगा। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा था कि भारत में ‘भगवा-ए-हिंद’ ही चलेगा । बागेश्वर धाम के इस बयान का भाजपा विधायक ऊषा ठाकुर ने समर्थन किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत में अब ऌक जरूरी है।

भगवा-ए-हिंद के सवाल पर उषा ठाकुर ने कहा कि ‘भगवा-ए-हिंद ही चलेगा’। 21वीं शताब्दी का जगदगुरु भारत बनकर ही रहेगा, वो भगवा-ए-हिंद से ही बनेगा। उन्होंने कहा कि हमें आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से सजग होना होगा। बता दें कि बागेश्वर धाम ने कहा कि सनातनी जागो… आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से सजग होकर सार्थकता के साथ 2047 की स्वर्णिम भारत के निर्माण में जुट जाए। भाजपा विधायक ने कहा विश्व के परिप्रेक्ष्य में और जिस प्रकार की स्थिति निर्मित हो रही है, उन्होंने ठीक कहा कि हमें आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक दृष्टि से सनातन की दृढ़ता के लिए काम करते हुए हमें अपने मनुष्य जीवन को सार्थक करना चाहिए।

ब्यूटी पार्लर में महिलाएं करें काम
उत्तर प्रदेश महिला आयोग की मांग पर कहा कि- महिला आयोग यूपी ने बहुत ही श्रेष्ठ मांग की है, मुझे लगता है पूरे देश में लागू किया जाना चाहिए। जिम में महिला ट्रेनर होना चाहिए, यदि बेटियां जा रही है तो ब्यूटी पार्लर में भी महिलाएं ही महिलाओं का काम करें। ये छोटी-छोटी बातें है, मगर शील की पावनता और चरित्र की पावनता ये भारतीय संस्कृति की पूंजी है। इसका संरक्षण करने के लिए इस कदम का उठाना बहुत आवश्यक है।

आने वाली पीढ़ी को संस्कार मिलता है
मंदिरों में जाने के सवाल पर विधायक उषा ठाकुर ने कहा कि हमारा भी एक अभियान जो चल रहा है कि शाम 7 बजे दुर्गा सप्तशती का 24 मिनट का पाठ डिजाइन किया है। मेरे सभी कार्यकर्ता, परिवार के साथी, सनातन के साथी शाम 7 बजे दीप जलाकर पाठ करते है और इस पाठ से घर में संस्कार बनता है। यह बच्चों में दृढ़ता के साथ उन्हें संस्कारित करने का अभियान होगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे