मध्यप्रदेश

भाजयुमो का एक मतदान 20 नौजवान अभियान शुरू, बीडी बोले-यह पहल भाजपा को दिलाएगी बड़ी जीत

भोपाल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (BJP state president VD Sharma) ने युवा मोर्चा (Yuva Morcha) के एक मतदान, 20 नौजवान अभियान (One Vote, 20 Youth Campaign) का शुभारंभ किया।  अभियान का शुभारंभ करते हुए वीडी ने कहा कि आने वाले चुनाव में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जिस तरह परिश्रम कर रहे हैं, उसके चलते इस चुनाव में युवा मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका रहने वाली है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत युवा मोर्चा हर बूथ पर 20 युवाओं को तैयार करेगा, उन्हें पार्टी की विचारधारा और सरकार की योजनाओं से संबंधित प्रशिक्षण देगा और फिर ये युवा आम लोगों तक केंद्र और राज्य सरकार की गरीब कल्याण की योजनाओं को पहुंचाएंगे।

वीडी ने कहा कि युवा मोर्चा यूथ कनेक्ट (youth connect) का जो अभियान पूरे प्रदेश में चला रहा है, इसकी आने वाले समय में महत्वपूर्ण भूमिका होने जा रही है। युवाओं, नव मतदाताओं से संवाद और संपर्क करके उन्हें मतदान केंद्र (Polling Booth) तक ले जाने की युवा मोर्चा की ये पहल एक लोकसभा और तीन विधानसभाओं के चुनाव में भाजपा के लिए काफी अहम रहेगी। उपचुनाव (by-election) में  पार्टी को बड़ी जीत दिलाने के साथ ही लोकतंत्र को भी मजबूती देगी।





शर्मा ने आगे कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को खोजकर उन्हें देश और समाज के सामने लाने का काम कर रहे हैं, उसी तरह युवा मोर्चा भी इस अभियान में बूथ स्तर तक उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को खोजकर उनका सम्मान करेगा। शर्मा ने कहा कि इस चुनाव में युवा मोर्चा के 65 हजार से अधिक कार्यकर्ता सक्रिय हैं और उनके परिश्रम से भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज कराएगी।

आज का युवा मोर्चा कल की भाजपा है: भूपेंद्र सिंह
कार्यक्रम में संबोधित करते हुए चुनाव प्रबंध समिति के प्रदेश संयोजक एवं प्रदेश सरकार के मंत्री भूपेंद्र सिंह (State government minister Bhupendra Singh) ने कहा कि युवा मोर्चा उपचुनावों में कड़ी मेहनत कर रहा है। मोर्चा की अपनी उपचुनाव संचालन समिति है जो विभिन्न कामों की योजना बनाती है। चुनाव क्षेत्रों के प्रभारी और सह प्रभारी पूरी ताकत के साथ कार्य कर रहे हैं व भाजपा प्रत्याशियों के लिए समर्थन जुटा रहे हैं। सिंह ने कहा कि आज का युवा मोर्चा ही कल की भाजपा है। इसलिए आज युवा मोर्चा जितना सशक्त होगा, भविष्य की भाजपा में भी उतना ही निखार आएगा।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button