फर्जी राम भक्त उनका नाम ही जपते रहते हैं। दिग्गी ने शनिवार को ट्वीट कर लिखा कि मेरा नाम जपने के बजाय फर्जी राम भक्त भगवान राम का नाम क्यों नहीं जपते हैं।
भोपाल। भाजपा के निशाने पर हमेशा रहने वाले मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने किसी नेता या पार्टी का नाम न लेते हुए कहा कि तंज कसा कि फर्जी राम भक्त उनका नाम ही जपते रहते हैं। दिग्गी ने शनिवार को ट्वीट कर लिखा कि मेरा नाम जपने के बजाय फर्जी राम भक्त भगवान राम का नाम क्यों नहीं जपते हैं।
अपरोक्ष रूप से उनका यह ट्वीट भाजपा और और भाजपा नेताओं पर ही था और उन्हें फर्जी राम भक्त बताकर नया विवाद खड़ा कर दिया है। इसमें सिंह ने उनकी आलोचना करने वालों फर्जी राम भक्त कह दिया है। हालांकि अभी भाजपा की तरफ से इसको लेकर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह हमेशा भाजपा का टारगेट रहे हैं और उनके बयानों व गतिविधियों पर पार्टी का हर छोटा-बड़ा नेता नजर रखता है।
उनके बयानों पर चंद मिनिट पर ही भाजपा नेताओं और उनकी टीम के हमले शुरू हो जाते हैं। हाल ही में खरगोन दंगों में उनके द्वारा भगवा झंडे का एक फोटो पोस्ट किया गया और भाजपा नेताओं के मुस्लिमों को पैसे देकर पत्थर फिंकवाए जाने के बयानों पर त्वरित प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं। प्रदेश भर में एफआईआर दर्ज कराईं गईं और पत्थर फिंकवाए जाने के बयान पर उन्हें घेरा गया।