प्रमुख खबरें

गांधीनगर निकाय चुनाव: भाजपा ने शानदार प्रदर्शन कर अब तक जीतीं 27 सीटें, आप का नहीं खुला खाता

गांधीनगर। गुजरात (Gujrat) के गांधीनगर (Gandhinagar) में हुए निकाय चुनाव (municipal elections) के परिणाम सामने आने लगे हैं। कुल 44 सीटों पर हुए चुनाव में से अब तक 28 सीटों के नतीजे सामने आ गए हैं। जिसमें भाजपा (BJP) शानदार प्रदर्शन करते हुए अब तक 27 सीटें जीत चुकी है, जबकि सिर्फ एक सीट कांग्रेस (Congress) के खाते में गई है, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) का अभी तक खाता नहीं खुल पाया है। निकाय चुनाव में बड़ी बढ़त को देखते हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना भी शुरू कर दिया है।

गुजरात में भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) के बतौर सीएम बनने के बाद यह पहला चुनाव है। ऐसे में BJP के लिए भी यह देखने वाली बात होगी कि लोगों में उनको लेकर कैसी प्रतिक्रिया रहती है। एक और खास बात है कि आम आदमी पार्टी (AAP) कुल 40 सीटों पर चुनावी मैदान में है। इससे पहले आप ने सूरत नगर निगम (Surat Municipal Corporation) चुनाव में 27 सीटों पर जीत दर्ज कर मुख्य विपक्ष के तौर पर बीजेपी के सामने आई है। जबकि इससे पहले मुख्य विपक्ष के तौर पर कांग्रेस होती थी।

बता दें कि गांधीनगर में निकाय चुनाव अप्रैल महीने में ही होने थे लेकिन कोविड -19 महामारी (covid-19 pandemic) के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। बीते रविवार को गांधीनगर के मतदाताओं ने नगर की सरकार चुनने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आज नतीजे घोषित किे जा रहे हैं, जिसमें बीजेपी को बंपर जीत मिलती हुई दिख रही है।





सभी सीटों पर चुनाव लड़ रहीं भाजपा और कांग्रेस
निकाय चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस ने जहां सभी 44 सीटों पर उम्मीदवार उतारे, वहीं आप के 40 सीटों पर उम्मीदवार थे। मैदान में अन्य उम्मीदवारों में बसपा के 14, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दो, अन्य दलों के छह और 11 निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं। गांधीनगर नगर निगम चुनाव में रविवार को हुए मतदान का अंतिम आंकड़ा 56.24 फीसदी रहा था।

गांधीनगर में कुल 2.8 लाख पंजीकृत मतदाता हैं। वार्डों की संख्या, जिनमें से प्रत्येक में चार सीटें हैं, 2016 में आठ से बढ़कर 11 हो गई। पिछले चुनाव में कांग्रेस और भाजपा ने 16-16 सीटें जीती थीं। अब परिसीमन और अधिक क्षेत्रों को जोड़ने के कारण वार्डों की संख्या बढ़ी है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button