मध्यप्रदेश

बिसाहूलाल के बयान पर डैमेज कंट्रोल में जुटी भाजपा: वीडी ने मांगी माफी, शिवराज ने मंत्री को दी यह कड़ी चेतावनी

भोपाल। मध्यप्रदेश के खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह (Madhya Pradesh Food Minister Bisahulal Singh) द्वारा ठाकुर और सवर्ण महिलाओं (Thakur and upper caste women) पर अमर्यादित टिप्पणी (indecent comment) करने के बाद करणी सेना (Karni Sena) सड़क पर उतर आई है। यहां तक कि 22 राज्यों में प्रभावत रखने वाली करणी सेना ने भाजपा के बहिष्कार की चेतावनी (BJP boycott warning) दे डाली है। जिसके बाद भाजपा (BJP) अब डैमेज कंट्रोल (damage control) में जुट गई है। इस बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा (BJP State President Vishnudutt Sharma) ने मीडिया के सामने मंत्री के बयान पर पार्टी की तरफ से सार्वजनिक माफी (public apology) मांगी है।

वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने बिसाहूलाल को तलब किया। शिवराज ने सख्त नाराजगी जताते हुए बिसाहूलाल समेत मंत्रियों को चेतावनी देते हुए कहा कि चाहे मंत्री हो या कार्यकर्ता, यदि इस तरह के विवादित बयान देंगे या भावना प्रकट करेंगे तो हम माफ नहीं करेंगे। सीएम की फटकार के बाद बिसाहूलाल ने वीडियो जारी कर फिर से माफी मांगी है। मगर, करणी सेना की जिला अध्यक्ष सुमन स्वराज सिंह (Suman Swaraj Singh) ने कहा कि जब तक मंत्री बिसाहूलाल सिंह का इस्तीफा (Resignation) नहीं हो जाता तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

बता दें कि मंत्री बिसाहूलाल सिंह के खिलाफ करणी सेना ने शनिवार को मोर्चा खोला था और मंत्री को भाजपा कार्यालय में ही घेर लिया था। उनकी ही पार्टी के कार्यालय में रोकने के साथ ही करणी सेना ने उग्र आंदोलन करते हुए काले झंडे भी दिखाए थे और वहीं ऐलान किया कि मंत्री सार्वजनिक रूप से माफी मांगें फिर आंदोलन वापसी का सोचा जाएगा। पर अब मंत्री द्वारा दो बार माफी मांगने के बाद भी करणी सेना इस्तीफे पर अड़ी हुई है।

वीडी ने बयान को बताया दुर्भाग्यपूर्ण
मप्र भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि ऐसे बयान दुर्भाग्यपूर्ण हैं। यदि इस वक्तव्य के कारण किसी की भावना को ठेस पहुंची है तो प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते क्षमा प्रार्थना करता हूं। मंत्री बिसाहू लाल के बयान के बाद करणी सेना ने शनिवार को भाजपा के आफिस में हंगामा किया था। वहीं, पदाधिकारी-कार्यकर्ता मंत्री के बंगले पर भी पहुंचे थे। रविवार को भी बंगले पर कड़ी सुरक्षा रही।

मंत्री ने यह दिया था बयान
मंत्री बिसाहू लाल सिंह ने अनूपपुर की एक सभा में कहा था- ‘जितने बड़े-बड़े लोग हैं, वो अपने घर की औरतों को कोठरी में बंद करके रखते हैं। बाहर निकलने ही नहीं देते। जितने धान काटने वाले, आंगन लीपने वाले, गोबर फेंकने का काम हमारे गांव की महिलाएं करती हैं। जब महिलाओं और पुरुषों का बराबर अधिकार है तो दोनों को बराबरी से काम भी करना चाहिए। सब अपने अधिकारों को पहचानों और पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करो। बड़े लोगों की महिला बाहर न निकले तो पकड़-पकड़कर उन्हें बाहर निकालों, तभी तो महिलाएं आगे बढ़ेंगी।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button