राजगढ़ : पत्नी और उसके प्रेमी को पेड़ से बांधकर पति ने पीटा, पुलिस ने दोनों को छुड़ाया
राजगढ़ – राजगढ़ के सुठालिया के खनौटा गांव में एक युवक ने पत्नी और उसके प्रेमी को करीब दो घंटे बांधकर जमकर पीटने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक प्रेमी संतोष खनौटा गांव के पास के ही नरी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। प्रेमी संतोष महिला से मिलने के लिए खनौटा गांव आया था। उन दोनों को महिला के पति ने आपत्तिजनक हालत में देख लिया। जिसके बाद गुस्साए पति ने महिला और उसके प्रेमी को दो घंटे तक पेड़ से बांधकर पीटा।
शनिवार की है घटना
घटना शनिवार की बताई जा रही है। घटना की वीडियो बनाकर लोगों से उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो वहां महिला और उसका प्रेमी पेड़ से बंधे मिले। उसने बताया कि उनके साथ दो अज्ञात लोगों ने मारपीट की, नाम किसी का नहीं बताया। बाद में पुलिस ने जब तफ्तीश की तो पता चला कि महिला के ही परिजन और पति ने इन्हें बांधा और मारपीट की।