प्रमुख खबरें

गहलोत के मंत्री का विवादित बयान: महिला कर्मचारियों के झगड़े से शिक्षक होते हैं परेशान, खानी पड़ती है सैरीडॉन

जयपुर। कर्नाटक (Karnataka) के स्वास्थ्य मंत्री (health minister) के बाद अब राजस्थान (Rajasthan) के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा (Education Minister Govind Singh Dotasara) का बयान सुर्खियों में हैं। डोटासरा ने बीते सोमवार को महिला सशक्तीकरण (women empowerment) पर आयोजित एक कार्यक्रम में एक विवादित बयान (controversial statement) दिया। अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस (International Girl Child Day) पर उन्होंने कहा कि महिला कर्मचारी (female employees) आपस में बहुत झगड़ती (quarrel) है। अगर महिलाएं छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देने लगे तो वह पुरुषों से बहुत आगे निकल सकती हैं। उनका यह विवादित बयान अब तूल पकड़ सकता है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गहलोत कैबिनेट के मंत्री ने कहा, ”सरकार ने महिलाओं के लिए नीति पेश की। उन्हें प्राथमिकता दी जाती है, लेकिन महिला कर्मचारियों का आपस में विवाद है। जहां महिला कर्मचारी हैं, वहां प्रधानाचार्य (Principal) या शिक्षक ‘सेरिडोन (saridon)’ लेते हैं। डोटासरा ने चुटकी लेते हुए कहा कि महिलाओं के झगड़े कारण स्कूलों का पुरुष स्टॉफ बहुत परेशान रहता है। पुरुषों और प्रधानाचार्यों को सैरीडॉन तक खानी पड़ती है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के लिए योजनाएं लाई है, महिलाएं सरकार की प्राथमिकता में हैं।





उन्होंने यह भी कहा कि राजस्थान सरकार ने हमेशा महिलाओं की सुरक्षा और आराम सुनिश्चित किया और उन्हें नौकरियों में पसंदीदा पोस्टिंग दी। डोटासरा ने कहा, हमने नौकरियों, चयन और पदोन्नति में महिलाओं को वरीयता दी है। कई लोग कहते हैं कि हमने शहरों में और उसके आसपास सबसे अधिक महिलाओं को तैनात किया है।

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री का बयान भी था सुर्खियों में
इससे पहले कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के सुधाकर का बयान आया था। इसमें उन्होंने कहा था कि आधुनिक भारतीय महिलाएं बच्चों को जन्म नहीं देना चाहती हैं। वह या तो कुंवारा रहना चाहती हैं या फिर शादी के बाद भी बच्चों को जन्म नहीं देना चाहती हैं उन्हें सेरोगेसी से बच्चे चाहिए। हमारी सोच में यह बदलाव सही नहीं है। यह बयान डॉ. के सुधाकर ने विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर दिया था।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button