ताज़ा ख़बर

बंगाल में फिर हिंसा: धर्मेंद्र प्रधान की चुनावी रैली में हमला, भाजपा कार्यकर्ता हुआ जख्मी, टीएमसी पर आरोप

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान राजनीतिक हिंसा का दौर जारी है। अब प्रदेश की सबसे की सबसे हाई प्रोफाइल सीट नंदीग्राम में केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान की चुनावी रैली में हमला हुआ है। आरोप है कि यह हमला तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ताओं ने किया है। इस हमले में भाजपा का एक कार्यकर्ता बुरी तरह जख्मी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, नन्दीग्राम-1 दक्षिण मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष पूरन चन्द्र पात्रो का सिर फटा है। वह नन्दीग्राम के सोनचुरा में हो रही केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की चुनावी जनसभा में शामिल हुआ था। जख्मी कार्यकर्ता को केंद्रीय मंत्री ने हॉस्पिटल पहुंचाया है। धर्मेंद्र प्रधान ने अर्धसैनिक बलों की संख्या बढ़ाकर निष्पक्ष चुनाव कराए जाने की मांग की है।

इससे पहले उत्तरी 24 परगना के जगदल में क्रूड बम से हमला किया गया है। इस हमले में एक बच्चे समेत 3 लोग घायल हुए हैं। जिस जगह यह हमला हुआ वह स्थान बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह के घर से ज्यादा दूर नहीं है। बीजेपी इस हमले की शिकायत चुनाव आयोग से करेगी।

उत्तरी 24 परगना जिले के जगदल इलाके में बुधवार रात को 18 नंबर गली में यह घटना घटी जिसमें 3 लोग घायल हुए हैं और यह स्थान बैरकपुर से बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह से घर से ज्यादा दूर नहीं है। बम फेंकने की घटना पर बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह ने कहा कि करीब 15 स्थानों पर बम फेंके गए और सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया गया।

WebKhabar

2009 से लगातार जारी समाचार पोर्टल webkhabar.com अपनी विशिष्ट तथ्यात्मक खबरों और विश्लेषण के लिए अपने पाठकों के बीच जाना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
श्वेता तिवारी की बेटी का फिर दिखा हसीन अंदाज, आप भी देखकर हो जाएंगे हैरान बी टाउन की इन एक्ट्रेस ने शादी के बाद आखिर क्यों नहीं बदला सरनेम? मोदी सरकार की इन योजनाओं से आम लोगों को हुआ सीधा लाभ! IIFA 2023 में शामिल होने अबू धाबी पहुंचे ये पॉपुलर सितारे, देखिए शनि का चंद्रमा अंतरिक्ष में छोड़ रहा पानी, देखें तस्वीरें