मनोरंजन

फिल्म आरआरआर का पहला लुक हुआ रिलीज, आलिया सीता के किरदार में आएंगी नजर

मुंबई। डायरेक्टर एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही फिल्म आरआरआर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस की इस एक्साइटमेंट को कम करते हुए अब फिल्म से आलिया भट्ट के लुक को रिलीज कर दिया गया है। आलिया के बर्थडे पर उनके लुक को रिलीज करने का इससे बेहतर मौका नहीं था। आलिया इस फिल्म में सीता के किरदार में नजर आएंगी। लुक रिलीज करते ही फैंस का जबरदस्त रिएक्शन भी देखने को मिल रहा है।

जहां इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और राम चरण जैसे दिग्गज कलाकार हैं, वहीं फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। आरआरआर में आलिया का फर्स्ट लुक बेहद शानदार है। फिल्म से आलिया का फर्स्ट लुक आते ही यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। महज 15 मिनट के अंदर 70 हजार से ज्यादा लोगों ने आलिया के लुक को लाइक किया है।

पारंपरिक वेशभूषा में अलिया का दमदार लुक
लुक की चर्चा करें तो आलिया इसमें साउथ इंडियन गेटअप में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। वे रेड प्रिंटेड ब्लाउज के साथ ग्रीन साड़ी, नाक में छोटी सी रिंग, माथे पर बिंदी, घुंघराले बाल और उसपर गजरा लगाए पारंपरिक लुक की झलक पेश कर रही हैं। उनके इस लुक को देख एक बार को भारत फिल्म में कटरीना कैफ के लुक की याद आ जाएगी। हालांकि दोनों के पहनावे में अंतर है।

13 अक्टूबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज
फिल्म के अब तक रिलीज किए गए पोस्टर्स में एनटीआर और राम चरण का लुक तो रिलीज किया जा चुका है। राजामौली की ये अपकमिंग फिल्म एक पीरियड एक्शन ड्रामा मूवी है जिसका प्रोडक्शन डीवीवी दानय्या ने किया है। फिल्म में अजय देवगन और श्रिया सरन भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म बीते साल ही रिलीज होनी थी लेकिन कोविड के चलते इसकी शूटिंग और अन्य काम पोस्टपोन हो गए जिसके बाद मेकर्स अब इस साल इस फिल्म को रिलीज करने जा रहे हैं। इस साल 13 अक्टूबर को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

WebKhabar

2009 से लगातार जारी समाचार पोर्टल webkhabar.com अपनी विशिष्ट तथ्यात्मक खबरों और विश्लेषण के लिए अपने पाठकों के बीच जाना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
श्वेता तिवारी की बेटी का फिर दिखा हसीन अंदाज, आप भी देखकर हो जाएंगे हैरान बी टाउन की इन एक्ट्रेस ने शादी के बाद आखिर क्यों नहीं बदला सरनेम? मोदी सरकार की इन योजनाओं से आम लोगों को हुआ सीधा लाभ! IIFA 2023 में शामिल होने अबू धाबी पहुंचे ये पॉपुलर सितारे, देखिए शनि का चंद्रमा अंतरिक्ष में छोड़ रहा पानी, देखें तस्वीरें