मनोरंजन

फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर हुए कोरोना संक्रमित, घर पर हुए सेल्फ क्वारंटीन

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पोस्ट में रणबीर कपूर के हेल्थ को लेकर अपडेट जारी किया है। सोशल मीडिया पर लगातार ये खबरें चल रही थीं कि रणबीर कोविड पॉजिटिव हैं। अब नीतू ने इस खबर की पुष्टि की है। नीतू ने इंस्टाग्राम पर बेटे रणबीर की तस्वीर शेयर की है जिसमें कैप्शन में उन्होंने लिखा, आप सभी की फिक्र और दुआओं के लिए शुक्रिया। रणबीर कपूर को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। वह दवाइयां ले रहा है और बेहतर होता जा रहा है। वह घर पर सेल्फ क्वारनटीन है और सभी तरह के प्रिकॉशन्स फॉलो कर रहा है।

बता दें कि रणबीर कपूर की सेहत को लेकर कई तरह की खबरें पहले से ही सोशल मीडिया पर आ रही थीं। हालांकि इन खबरों को लेकर किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई थी। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक रणधीर कपूर ने इस बात की पुष्टि की थी कि रणबीर की सेहत ठीक नहीं है, हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया था कि तमाशा फेम एक्टर को क्या बीमारी हुई है। अब नीतू की पोस्ट के बाद ये साफ हो गया है कि वह कोविड-19 पॉजिटिव हैं।

नीतू की सोशल मीडिया पोस्ट पर कुछ ही मिनटों में लाखों कॉमेंट आ गए हैं जिनमें फैन्स ने रणबीर की सेहत दुरुस्त होने की कामना की है। एक यूजर ने कॉमेंट बॉक्स में लिखा, “गेट वेल सून।” एक अन्य यूजर ने लिखा- हे भगवान। जल्दी ठीक हो जाओ फङ। तुम्हारे जल्दी ठीक होने की कामना कर रहा हूं। एक फैन ने भावनाओं में बहते हुए लिखा- रणबीर को कुछ नहीं होगा। तुम जल्दी ठीक हो जाओगे मेरे बनी।

बीते साल गुजर गए थे पिता ऋषि कपूर
रणबीर कपूर के पिता और नीतू कपूर के पति ऋषि कपूर का बीते साल 30 अप्रैल को निधन हो गया था। लंबे वक्त तक बीमारी से लड़ते रहने के बाद ऋषि का लॉकडाउन के दौरान निधन हो गया। एक्टर की शवयात्रा काफी सूनी रही क्योंकि कोरोना काल में सीमित लोगों के ही एक साथ जमा होने की अनुमति थी। जिस वक्त ऋषि का निधन हुआ तब उनकी बेटी दिल्ली में थीं।

WebKhabar

2009 से लगातार जारी समाचार पोर्टल webkhabar.com अपनी विशिष्ट तथ्यात्मक खबरों और विश्लेषण के लिए अपने पाठकों के बीच जाना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Gmail पर सिग्नेचर क्यों करते हैं सेट? आप भी जानिए श्वेता तिवारी की बेटी का फिर दिखा हसीन अंदाज, आप भी देखकर हो जाएंगे हैरान बी टाउन की इन एक्ट्रेस ने शादी के बाद आखिर क्यों नहीं बदला सरनेम? मोदी सरकार की इन योजनाओं से आम लोगों को हुआ सीधा लाभ! IIFA 2023 में शामिल होने अबू धाबी पहुंचे ये पॉपुलर सितारे, देखिए