प्रमुख खबरें

फांसी का कानून बना तो रेप के बाद महिलाओं की हत्या में आई तेजी: बोले गहलोत

जयपुर। निर्भया कांड के बाद जिस तरह से आरोपियों को फांसी देने की मांग ने जोर पकड़ा और कानून अमल में आया। उसके बाद से रेप के बाद महिलाओं की हत्या के मामले में इजाफा हुआ है। यह अटपटा बयान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिया है। बता दें कि महंगाई और बेरोजारी के खिलाफ कांग्रेस द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल होने अशोक गहलोत दिल्ली पहुंचे थे, इसी दौरान उन्होंने यह बयान दिया।

मीडिया से बात करते हुए गहलोत ने कहा कि रेप करने वाला देखता है कि यह मेरे खिलाफ गवाह बन जाएगी तो वह रेप भी करता है और हत्या भी कर देता है। गहलोत ने कहा कि जो रिपोर्ट देशभर से आ रही हैं, वह बड़ी खतरनाक ट्रेंड है। देश में जो हालात हैं वो ठीक नहीं है। लोकतंत्र के लिए बड़ा संकट का समय है, ऐसा हमने पहले कभी नहीं देखा है।





विपक्ष के आंदोलन को तवज्जो नहीं दे रही सरकार
वहीं गहलोत ने केन्द्र सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार विपक्ष के आंदोलन को कोई तवज्जो नहीं दे रही है ये इनके खुद के लिए घातक होगा मेरा मानना है। लोकतंत्र में इतनी छूट होनी चाहिए विपक्ष को कि वो खुलकर धरना-प्रदर्शन कर सके उससे गवर्नमेंट को ही फायदा होता है पर ये इतने अहम-घमंड में चल रहे हैं कि इन्हें किसी की परवाह ही नहीं है। इनको खाली हिन्दू-मुस्लिम की राजनीति करनी है।

घमंड से चल रही भाजपा सरकार
उन्होंने कहा कि अगर शांतिपूर्ण तरीके से लोकतंत्र के अंदर रैली निकलती है, आम जनता है तो सरकार की आंखे खुलती है कि वास्तव में जनता रैली का साथ दे रही है। इसका मतलब है कि कहीं न कहीं सरकार की नीतियों में चूक है तो सरकार को भी गुड गवर्नेंस के लिए इम्प्रूवमेंट का एक अवसर मिलता है। ये सरकार उससे भी चूकना चाहती है क्योंकि एरोगेंट है। अहम-घमंड में सरकार चल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button