खेल

CWG-2022 का आखिरी दिन: आज पांच पदक पक्के, गोल्ड के लिए खेलेंगे सिंधु-चिराग और पुरुष हॉकी टीम

बर्मिंघम। इंग्लैंड के बर्मिंघम में खेले जा रहे 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स का आज आखिरी दिन है। भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक खेले गए अलग-अलग खेलों में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 55 पदक देश के नाम किए हैं। जिनमें 18 स्वर्ण 15 रजत और 22 कांस्य पदक शामिल हैं। वहीं आज भारत के पास आखिरी दिन पांच स्वर्ण और एक ब्रांज मेडल जीतने का मौका है। सबसे ज्यादा नजरें भारतीय बैडमिंटन स्टार्स पर रहेंगी। बैडमिंटन में पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन और सात्विक चिराग की जोड़ी स्वर्ण पदक जिता सकती है।

इसके अलावा पुरुष डबल्स में सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के फाइनल मुकाबले में दावेदारी पेश करेंगे। वहीं टेबल टेनिस में शरथ कमल के पास स्वर्ण और साथियान के पास कांस्य पदक जीतने का मौका है। इसके अलावा पुरुष हॉकी टीम भी स्वर्ण पदक जीत सकती है। शाम को हॉकी में पहली बार गोल्ड मेडल जीतने के लिए भारतीय टीम का सामना आॅस्ट्रेलिया से होगा। ऐसे में देखा जाय तो आ आखिरी दिन राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को कम से कम पांच पदक मिलना तय है। इसके साथ ही कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के पदकों की संख्या 60 पर पहुंच जाएगी। आइए जानते हैं आज भारत का पूरा शेड्यूल





बैडमिंटन
महिला एकल फाइनल, पीवी सिंधु बनाम मिशेल ली, दोपहर 1:20 बजे
पुरुष एकल फाइनल, लक्ष्य सेन बनाम एनजी यंग, दोपहर 2:10 बजे
पुरुष युगल फाइनल, चिराग शेट्टी/सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी बनाम सीन/बेन, दोपहर 3 बजे

टेबल टेनिस
पुरुष एकल कांस्य पदक मैच, साथियान बनाम पॉल ड्रिंकहॉल
पुरुष एकल स्वर्ण पदक मैच, शरथ कमल बनाम लियाम पिचफोर्ड, शाम 4:25 बजे

हॉकी
पुरुष टीम फाइनल, भारत बनाम आॅस्ट्रेलिया, शाम 5 बजे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button