प्रमुख खबरें

मुंबई पानी पानी, सड़कों पर जलभराव, बारिश का रेड अलर्ट

प्रमुख खबरें: मुंबई। दक्षिण पश्चिम मानसून से मुंबई (Mumbai) में बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। यहां लगातार बारिश हो रही है। देर रात से हो रही बारिश के चलते अंधेरी सबवे में पानी भर गया है। कुर्ला, सांताक्रुज, अंधेरी समेत कई इलाकों में जलभराव से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने मुंबई और आस-पास के इलाकों के लिए तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने महाराष्ट्र के रत्नागिरि और रायगढ़ जिलों में 13 जून के लिए भारी बारिश का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। आईएमडी के अनुसार मुंबई और ठाणे में शनिवार को भी भारी बारिश हो सकती है। शनिवार की सुबह सायन ईस्ट और अंधेरी मेट्रो के कई इलाकों में बारिश से पानी भर गया। IMD ने मुंबई के लिए 13-14 जून को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, साथ ही एक ज्वार की चेतावनी भी जारी की है। एहतियातन आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट भी कर दिया गया है।





बारिश को लेकर बीएमसी (BMC) ने कहा, आईएमडी ने 13-14 जून को मुंबई के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, हमने अपनी आपदा प्रबंधन एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। फायर ब्रिगेड, सभी आपदा प्रबंधन इकाइयों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। टीमों को स्टैंड बाय रहने के लिए कहा गया है।

WebKhabar

2009 से लगातार जारी समाचार पोर्टल webkhabar.com अपनी विशिष्ट तथ्यात्मक खबरों और विश्लेषण के लिए अपने पाठकों के बीच जाना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ब्लैक ड्रेस में चाहिए परफेक्ट लुक तो इस एक्ट्रेस से लें इंस्पिरेशन Gmail पर सिग्नेचर क्यों करते हैं सेट? आप भी जानिए श्वेता तिवारी की बेटी का फिर दिखा हसीन अंदाज, आप भी देखकर हो जाएंगे हैरान बी टाउन की इन एक्ट्रेस ने शादी के बाद आखिर क्यों नहीं बदला सरनेम? मोदी सरकार की इन योजनाओं से आम लोगों को हुआ सीधा लाभ!