प्रमुख खबरें

दिल्ली में गर्मी ने परेशान किया तो दक्षिण में मानसून मेहरबान…जानें मानसून का ताजा हाल

प्रमुख खबरें: नई दिल्ली। इन दिनों दिल्ली (delhi)  में उमस और गर्मी से लोग परेशान हैं। यहां मानसून (monsoon) पहुंचने में अभी समय लगेगा। इधर मानसून केरल और कर्नाटक होते हुए तमिलनाडु, गोवा और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में मानसून लगभग पहुंच गया है। वहीं पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश पहुंचने में थोड़ी देर हो सकती है।

मानसून की ताजा स्थिति के बारे में बात करें तो ​​दक्षिण भारत (South India) के कई राज्यों में मानसूनी बारिश शुरू हो चुकी है। मौसम विगाग की तरफ से देश के किसी ना किसी कोने में बारिश का अलर्ट जारी किया जाता रहा है। आज यानी 8 जून को आंध्र प्रदेश और ओडिशा में बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। इसके अलावा असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 9 जून को भारी बारिश हो सकती है। वहीं उत्तराखंड के मौसम की बात करें तो यहां के ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क बना हुआ है। कुछ पर्वतीय क्षेत्रों को छोड़ सभी जगह दिन में चटख धूप खिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिन आसमान साफ रहेगा। जिससे तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।





 झारखंड के मौसम का हाल
जल्द ही झारखंड में भी झमाझम बरसात होगी। रिपोर्ट की मानें तो झारखंड में मानसून 13 जून तक दस्तक दे सकता है। मानसून के आगमन के लिए बंगाल की खाड़ी में 11 जून तक एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। वर्तमान में मानसून की गति काफी अच्छी है।

यूपी में गर्मी से 2 दिन बाद मिल सकती है राहत
यूपी के लोगों को अगले 2 दिनों में गर्मी से राहत मिल सकती है। यहां के कई इलाकों में 2 दिन बाद बारिश के आसार बन रहे हैं। रिपोर्ट की मानें तो बाराबंकी में सोमवार की दोपहर बाद कुछ इलाकों में आंधी के साथ बारिश हुई। जिसके चलते काफी नुकसान भी हुआ। पेड़ गिरने से बिजली के तार व खंभे टूटने से कई जगह बिजली भी बाधित हो गई है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button