प्रमुख खबरें

गुरमीत राम रहीम की फिर बिगड़ी तबियत, मेदांता अस्पताल में चल रहा इलाज

प्रमुख खबरें: गुरुग्राम। हरियाणा के जेल में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख (Dera Sacha Sauda chief) गुरमीत राम रहीम सिंह (Gurmeet Ram Rahim Singh) को मेडिकल जांच के लिए मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) में लाया गया है। उन्हें सुनारिया जेल से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में लाया गया है। राम रहीम ने पिछले दिनों तबियत खराब का हवाला दिया था। इसके बाद उन्हें पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। कहा जा रहा है कि पीजीआई के डॉक्टर्स के परामर्श के बाद ही राम रहीम को मेदांता में लाया गया है।

3 जून को खबर सामने आई थी कि हरियाणा के रोहतक जिले की सुनारिया जेल में बंद गुरमीत राम रहीम सिंह की तबीयत बिगड़ गई है। इसके बाद उन्हें पीजीआई रोहतक (PGI Rohtak) में भर्ती कराया गया। राम रहीम को पेट मे दर्द की शिकायत के बाद पीजीआई में भर्ती करवाया गया था। गुरुवार सुबह करीब 7 बजे राम रहीम को कड़ी सुरक्षा के बीच जेल से पीजीआई लाया गया। इससे पहले 12 मई को भी ब्लड प्रेशर की समस्या के कारण राम रहीम को इसी अस्‍पताल में लाया गया था।

सूत्रों की मानें तो राम रहीम इस बार कोविड जांच (covid test) कराने के लिए तैयार हो गया था। पिछली बार उसने कोविड जांच कराने से मना कर दिया था। पीजीआई में राम रहीम का सीटी स्कैन किया गया। पेट और दिल की जांच की गई। फिलहाल उसका स्वास्थ्य सामान्य है और उन्हें वापस जेल भेज दिया गया था। इससे पहले 12 मई को राम रहीम को कोरोना की आशंका के चलते भारी सुरक्षा के बीच रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया था। राम रहीम को पीजीआई में लाने से पहले सुनारिया जेल से लेकर पीजीआई तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। अब उनका पीजीआई के स्पेशल वॉर्ड में इलाज रखा गया था।

WebKhabar

2009 से लगातार जारी समाचार पोर्टल webkhabar.com अपनी विशिष्ट तथ्यात्मक खबरों और विश्लेषण के लिए अपने पाठकों के बीच जाना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
श्वेता तिवारी की बेटी का फिर दिखा हसीन अंदाज, आप भी देखकर हो जाएंगे हैरान बी टाउन की इन एक्ट्रेस ने शादी के बाद आखिर क्यों नहीं बदला सरनेम? मोदी सरकार की इन योजनाओं से आम लोगों को हुआ सीधा लाभ! IIFA 2023 में शामिल होने अबू धाबी पहुंचे ये पॉपुलर सितारे, देखिए शनि का चंद्रमा अंतरिक्ष में छोड़ रहा पानी, देखें तस्वीरें