प्रमुख खबरें

केरल, महाराष्ट, कर्नाटक के बाद अब गोवा और आंध्रप्रदेश की ओर बढ़ रहा मानसून

प्रमुख खबरें: मुंबई। 3 जून को केरल (Kerala) में मानसून (monsoon) की आमद के बाद शनिवार को महाराष्ट्र (Maharashtra) और कर्नाटक (Karnataka) में शनिवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून पहुंच गया। जिससे इन राज्यों के तटीय हिस्सों में बारिश हुई। अब अगले दो दिनों के अंदर मानसून बढ़ते हुए गोवा, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में पहुंच सकता है। दक्षिण महाराष्ट्र से केरल तक एक ट्रफ बना हुआ है। इससे निचले तटों में तेज हवाएं चलने की भी आशंका है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून उम्मीद के मुताबिक रहा। यह महाराष्ट्र के तटीय जिले रत्नागिरी के हरनाई बंदरगाह पहुंचा। इससे दक्षिण कर्नाटक जिले में बारिश भी हुई। मानसून के आगे बढ़ने की दशाएं अनुकूल हैं। यह मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों में और आगे बढ़ सकता है। अगले 24 घंटों में केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की आशंका है। मौसम विभाग पहले ही कह चुका है कि मानसून मध्य भारत में सामान्य से अधिक और पूर्व, पूर्वोत्तर में सामान्य से कम रह सकता है।

बता दें मानसून ने गुरुवार को केरल में दस्तक दी थी। इसके सभी मानक पूरे होने के बाद मौसम विभाग ने मानसून के केरल पहुंचने की घोषणा की थी। इस बार मानसून 2 दिन लेट है। दक्षिण पश्चिम मानसून के केरल में पहुंचने की स्थितियां कुछ दिन पहले ही बनना शुरू हो गई थीं। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार बारिश सामान्य से बेहतर 101% होगी। इसके 4% कम या ज्यादा होने की गुंजाइश भी रहेगी।





छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश की संभावना
लालपुर मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा (HP Chandra) के अनुसार रायपुर सहित आधे छत्तीसगढ़ में मानसून औसतन 15 जून तक पहुंच जाता है। इससे तीन-चार दिन पहले प्री-मानसून शॉवर शुरू हो जाता है। 6 जून को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर को हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक-दो जगह तेज अंधड़ चलने तथा बिजली गिरने की संभावना है।

जून के अंत तक राजस्थान पहुंचेगा मानसून
प्रदेश में मानसून की एंट्री जून के अंत तक होगी। हालांकि, उससे पहले जमकर प्री-मानसून बरसात हो रही है। शनिवार को भी जयपुर, बीकानेर सहित कई हिस्सों में तेज बारिश हुई। बीकानेर में 13.0, पिलानी 6.1, सीकर में 2.0 मिमी बारिश हुई। इसकी वजह से 50 के करीब रहने वाला पारा 40 डिग्री के करीब बना हुआ है। शनिवार को सिर्फ 7 ही शहरों में दिन का पारा 40 डिग्री से अधिक रहा। 41.5 डिग्री के साथ पाली सबसे गर्म रहा।

11 जून को मुंबई और 27 जून को दिल्ली पहुंच सकता है मानसून
मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले दो दिनों में दक्षिण अरब सागर और मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों, केरल के बाकी हिस्सों, लक्षद्वीप, तमिलनाडु के कुछ भागों, पुडुचेरी, तटीय एवं कर्नाटक के अंदरूनी दक्षिणी हिस्सों, रायलसीमा और दक्षिण एवं मध्य बंगाल की खाड़ी की तरफ बढ़ेगा। आमतौर पर मुंबई में मानसून आने की सामान्य तारीख 11 जून, दिल्ली में 27 जून, चंडीगढ़ में 28 जून तथा बाड़मेर में 5 जुलाई है।

WebKhabar

2009 से लगातार जारी समाचार पोर्टल webkhabar.com अपनी विशिष्ट तथ्यात्मक खबरों और विश्लेषण के लिए अपने पाठकों के बीच जाना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Gmail पर सिग्नेचर क्यों करते हैं सेट? आप भी जानिए श्वेता तिवारी की बेटी का फिर दिखा हसीन अंदाज, आप भी देखकर हो जाएंगे हैरान बी टाउन की इन एक्ट्रेस ने शादी के बाद आखिर क्यों नहीं बदला सरनेम? मोदी सरकार की इन योजनाओं से आम लोगों को हुआ सीधा लाभ! IIFA 2023 में शामिल होने अबू धाबी पहुंचे ये पॉपुलर सितारे, देखिए