प्रमुख खबरें

भीख मांगकर बुजुर्ग महिला ने झोपड़ी में जमा कर लिए थे नोटों के बक्से…देखें कैसे खुला राज

प्रमुख खबरें: जम्मू। सड़कों पर घूमकर लोगों से भीख मांगकर अपना गुजर बसर करने वाली बुजुर्ग महिला ने दस समय सबको चौंका दिया। जब उसकी झोपड़ी में रखे एक बॉक्स में नोटों के बंडल मिले। मामला जम्मू (Jammu) के राजौरी (Rajouri) का है। राजौरी के उप जिला नौशहरा के वार्ड नंबर नौ में घूम-घूमकर भीख मांगकर गुजारा करने वाली इस बुजुर्ग महिला की स्थानीय लोग मदद किया करते थे। कोई इसे पैसे देता तो कोई खाना और कपड़े, इस तरह इसका गुजारा चल रहा था। बताया जा रहा है कि झोपड़ी से करीब 2,60,000 रुपये मिले हैं।

जानकारी के अनुसार, राजौरी जिला प्रशासन ने इन दिनों सड़कों पर रहने वाले बेसहारा लोगों को सहारा देने का अभियान चला रखा है। इसमें ऐसे लोगों को शेलटर होम व वृद्ध आश्रम पहुंचाया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार देर शाम वृद्ध आश्रम राजौरी से कुछ लोग आए और इश बुजुर्ग महिला को भी अपने साथ ले गए।





वार्ड मेंबर ने बताया, ”वे यहां 30 साल से रहती थीं। कल राजौरी से टीम आकर उनको वृद्धाश्रम ले गई। नगर पालिका की टीम को घर के कचरे में लिफाफों में नोट मिलने लगे।” इसके बाद मंगलवार सुबह जब नगर पालिका को सड़क किनारे बनी झोंपड़ी को हटाने को कहा गया। तो नगर पालिका के कर्मचारी जब वहां सफाई करने लगे तो झोंपड़ी से कुछ पैसे मिले।

कर्मचारियों ने जब और खंगाला तो उन्हें एक और पैसे से भरा डब्बा मिला। इसके बाद बिस्तर के नीचे से भी पैसे मिले, जो छोटे-छोटे लिफाफों में बांधकर रखे गए थे। झोपड़ी से तीन क्रेट रुपये और एक बैग सिक्के निकले। फिहहाल, इन पैसों को ट्रेजरी में रख दिया गया है।  जब महिला बेहतर स्थिति में आएगी उसे यह पैसे दे दिए जाएंगे।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button