ताज़ा ख़बर

तेल की कीमतों में फिर लगी आग: कच्चे तेल में नमरी के बाद फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल की कीमतें, आज इतने पैसे हुआ महंगा

नई दिल्ली। देश में एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छूने लगी हैं। सबसे बड़ी खास बात यह है कि अंरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बावजूद राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। भारतीय तेल कंपनियों ने पिछले दिनों की तरह मंगलवार को एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है। पांच राज्यों में चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम आज सातवीं बार बढ़े है।

भारतीय तेल कंपनियों के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल 80 पैसे तो डीजल 70 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है. इसी के साथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये पार पहुंच गई है। पेट्रोल में अब पेट्रोल 100.21 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 91.47 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल के दाम में 85 पैसे और डीजल के दाम में 75 पैसे बढ़े हैं। कोलकाता में पेट्रोल के दाम में 83 पैसे, डीजल के दाम में 70 पैसे बढ़े हैं।

इसी तरह चेन्नई में पेट्रोल के दाम में 76 पैसे, डीजल के दाम में 67 पैसे बढ़े हैं। बता दें कि पिछले वर्ष 4 नवंबर के बाद से इन दोनों ईंधन के मूल्य में कोई वृद्धि नहीं की गई थी। बता दें कि इंडियन आॅयल कंपनियों ने एक दिन पहले यानी सोमवार को पेट्रोल की कीमत में 30 पैसे और डीजल में 35 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया था। पिछले आठ दिन में सातवीं बार तेल की कीमत में बढ़ोतरी की गई है।





शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
श्रीगंगानगर 117.21 100.03
मुंबई 115.04 99.25
भोपाल 112.46 95.81
जयपुर 112.32 95.61
पटना 110.85 95.7
कोलकाता 109.68 94.62
चेन्नई 105.94 96.96
बेंगलुरु 105.62 89.7
रांची 103.41 96.58
दिल्ली 100.21 91.47
आगरा 99.84 91.37
लखनऊ 100.06 91.62
अहमदाबाद 99.9 94.07
चंडीगढ़ 99.63 85.99
पोर्ट ब्लेयर 87 81.29

137 दिन तक मिलती रही राहत
पेट्रोल-डीजल की कीमतें रिकॉर्ड 137 दिन तक स्थिर रहने के बाद 22 मार्च को बढ़ाई गई थीं। इसके बाद 23 मार्च को भी इनकी कीमतों में प्रति लीटर 80 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी। 24 मार्च को दाम स्थिर रखे गए थे, इसके बाद 25 मार्च को देशभर में पेट्रोल डीजल के दामों में इजाफा हुआ है। इसके बाद 26 और 27 मार्च को भी पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाए गए। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले 4 नवंबर, 2021 से ही पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें स्थिर बनी हुई थीं। हालांकि, इस अवधि में कच्चे तेल की कीमत 140 डॉलर प्रति बैरल तक बढ़ गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button