अन्य खबरें

पेगासस को लेकर ऐसे तीखे सवाल दागे राहुल ने

नयी दिल्ली। प्रमुख विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) पर पेगसास स्पाईवेयर (Pegasus Spyware) का उपयोग करके लोकतंत्र की आत्मा पर चोट करने का आरोप लगाया और कहा कि इस मामले पर संसद में चर्चा होनी चाहिए।

प्रमुख विपक्षी दलों के नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में यह दावा भी किया कि सरकार ने पेगासस पर चर्चा करने से इनकार कर दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी आवाज को संसद में दबाया जा रहा है। हमारा सिर्फ यह सवाल है कि क्या भारत सरकार ने पेगासस को खरीदा?…हां या ना। क्या सरकार ने अपने ही लोगों पर पेगासस हथियार का इस्तेमाल किया ?… हां या ना।’’

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि विपक्षी नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों और लोकतांत्रिक संस्थाओं के खिलाफ पेगासस रूपी हथियार का उपयोग किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘कहा जा रहा है कि हम संसद की कार्यवाही बाधित कर रहे हैं। हम संसद को बाधित नहीं कर रहे हैं। हम सिर्फ विपक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारी पूरा करना चाह रहे हैं। इस हथियार का उपयोग देश के खिलाफ किया गया है।’’

राहुल गांधी ने सवाल किया, ‘‘ इस हथियारों का उपयोग आतंकवादियों के खिलाफ करना चाहिए। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से पूछना चाहते हैं कि इसका इस्तेमाल लोकतांत्रिक संस्थाओं के खिलाफ क्यों किया गया?’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘ पेगासस का मामला राष्ट्रवाद का मामला है। मेरे लिए यह निजता का मामला नहीं है। नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) जी और अमित शाह ने देश के लोकतंत्र की आत्मा पर चोट मारी है। इसलिए हम इस पर चर्चा चाहते हैं।

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party)  के नेता रामगोपाल यादव (Ramgopal Yadav) ने कहा कि संसद की कार्यवाही नहीं चलने के लिए सरकार जिम्मेदार है।

उन्होंने यह भी कहा कि पेगासस के मुद्दे पर सभी विपक्षी दल एकजुट हैं।

शिवसेना (Shiv Sena) के संजय राउत (Sanjay Raut) ने कहा, ‘‘यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है। सरकार को खुद आगे आकर कहना चाहिए कि हम चर्चा के लिए तैयार है। सरकार ने विश्वासघात किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह पहली बार नहीं हो रहा है कि संसद की कार्यवाही नहीं चल रही है। अगर सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा पर बात नहीं करना चाहती है तो फिर किस पर करना चाहती है।’’

संवाददाता सम्मेलन से पहले विपक्षी नेताओं ने संसद भवन से विजय चौक तक मार्च किया और उन्होंने हाथ में तख्तियां ले रखी थीं।

WebKhabar

2009 से लगातार जारी समाचार पोर्टल webkhabar.com अपनी विशिष्ट तथ्यात्मक खबरों और विश्लेषण के लिए अपने पाठकों के बीच जाना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Gmail पर सिग्नेचर क्यों करते हैं सेट? आप भी जानिए श्वेता तिवारी की बेटी का फिर दिखा हसीन अंदाज, आप भी देखकर हो जाएंगे हैरान बी टाउन की इन एक्ट्रेस ने शादी के बाद आखिर क्यों नहीं बदला सरनेम? मोदी सरकार की इन योजनाओं से आम लोगों को हुआ सीधा लाभ! IIFA 2023 में शामिल होने अबू धाबी पहुंचे ये पॉपुलर सितारे, देखिए