प्रमुख खबरें

US और नाटो देश यूक्रेन को तत्काल बंद करें संवेदनशील हथियारों सप्लाई, नहीं तो.. रूस की बड़ी चेतावनी

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा यूक्रेन को सैन्य सहायता के तौर पर अतिरिक्त 80 करोड़ डॉलर की घोषणा करने के कुछ दिनों बाद रूस ने संयुक्त राज्य अमेरिका को अप्रत्याशित परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। रूस ने यूएस और नाटो देशों से यूक्रेन को हथियार देने के अभियान को तुरंत बंद करने के लिए कहा है। बता दें कि जो बाइडेन यूक्रेन को 80 करोड़ डॉलर की सहायता की घोषणा करने के बाद अब कुछ ही दिनों में यूक्रेन का दौरा भी करने वाले हैं।

वाशिंगटन पोस्ट ने एक राजनयिक नोट की समीक्षा की जो कि रूस ने इस सप्ताह अमेरिका को भेजा है। नोट में अमेरिका और नाटो को चेतावनी दी गई है। इसमें कहा गया है कि यूएस और नाटो देशों को यूक्रेन को संवेदनशील हथियार प्रणालियों को देना तत्काल बंद करना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो इसके अप्रत्याशित परिणाम देखने को मिलेंगे। समाचार पत्र अलजजीरा ने अपनी एक रिपोर्ट में इसका खुलासा किया है।





नोट में कहा गया है, हम संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके सहयोगियों से यूक्रेन के गैर-जिम्मेदार सैन्यीकरण को रोकने का आह्वान करते हैं। अगर ऐसा नहीं होता है तो क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए इसके अप्रत्याशित परिणाम होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button