मध्यप्रदेश

बंगाल में अब बदला लेने खेला जा रहा खूनी खेल, बीरभूम में 10 लोगों को जिंदा जलाने पर नरोत्तम का दीदी पर हमला

भोपाल। पश्चिम बंगाल के बीरभूम में बीते दिनों हुई हिंसा में 10 लोगों के जिंदा जलाने के मामले में मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बड़ा हमला बोला है। मिश्रा ने कहा कि वीरभूम की घटना ह्रदय विदारक है। महिलाओं, बच्चों को घरों में बन्द कर जिंदा जला देने की घटना मन को व्यथित करने वाली है। टीएमसी की सरकार बनने के बाद से ही वहां खूनी खेल चल रहा है। खेला होबे की जगह बदला होबे के कारण आज पूरा बंगाल जल रहा है।

गृह मंत्री ने कहा कि ममता दीदी ने चुनाव के समय जो खेला होबे का नारा दिया था , वो अब बदला होबे में बदल गया है। हिंसा की आड़ में चुन-चुन कर विरोधियों को मौत के घाट उतारा जा रहा है। ममता जी अब वहां बदलापुर की राजनीति कर रही है। यही ममता दीदी उत्तरप्रदेश चुनाव में भी खेला होबे का नारा लेकर गयी थी लेकिन यूपी की जनता उनके भ्रम जाल में नही फंसी। वरना आने वाले समय मे यूपी भी पश्चिम बंगाल बन जाता। वहीं बंगाल की घटना को लेकर गृह मंत्री ने कांग्रेस व प्रियंका पर भी सवाल उठाए है।

नरोत्तम ने वीरभूम की घटना को लेकर कांग्रेस व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से भी सवाल पूछा है। उन्होंने कहा कि क्या प्रियंका जी का लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा यूपी की सीमा तक ही था। आज वीरभूम में बहन-बेटियों को जिंदा जला दिया गया लेकिन न कांग्रेस के मुंह से और न प्रियंका के मुंह से पीड़ितों के लिए एक शब्द निकला। प्रियंका जी को तो वहां जाना चाहिए था ,वो क्यों नही गयी इसका जवाब उन्हें देना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button