भोपालमध्यप्रदेश

अजा वर्ग के सम्मेलन में नाथ ने मोदी-शिवराज साधा निशाना, प्रभाव वाली 150 सीटों की भी दिलाई याद

जब हम संविधान बात करते हैं तो बाबा साहब ने तो एक अच्छा संविधान तो बना दिया। परंतु यह संविधान अगर गलत हाथों में चला गया तब देश का भविष्य क्या होगा?

भोपाल। मध्यप्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होना है। चुनाव को नजदीक आता देख कांग्रेस अपनी जमीन मजबूत करने की तैयारी में जुट गई है। यहीं नहीं, पीसीसी चीफ कमलनाथ लगातार बड़ी बैठकें भी कर रहे हैं। सोमवार को पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बड़ी बैठक करने के बाद नाथ उन्होंने मंगलवार को पीसीसी में मप्र कांग्रेस अनुसूचित जाति वर्ग के सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान नाथ ने केन्द्र और मप्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।

नाथ ने अजा वर्ग के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के बाद स्वतंत्र भारत में डॉ. भीमराव अंबेडकर ने देश का संविधान बनाने की जिम्मेदारी उठाई। बाबा साहेब का संविधान भारत का नहीं, बल्कि पूरे विश्व का संविधान है और कई देशों ने हमारे देश के संविधान की नकल की। जब हम संविधान बात करते हैं तो बाबा साहब ने तो एक अच्छा संविधान तो बना दिया। परंतु यह संविधान अगर गलत हाथों में चला गया तब देश का भविष्य क्या होगा?

संविधान ही नहीं, संस्कृति का भी बनना है रक्षक
हम संविधान की रक्षा कैसे रक्षा करेंगे? हमें संविधान ही नहीं, बल्कि संस्कृति का भी रक्षक बनना है। क्योंकि जो हमारे देश का संविधान है, वहीं देश की संस्कृति है। आप आने वाली पीढ़ी को कैसा भारत सौंपना चाहते हैं, यह बड़ी चुनौती सबके सामने है। हमें यह तय करना है कि देश मोदी के रास्ते पर चले या देश की संस्कृति के रास्ते पर। उन्होंने कहा कि आज की राजनीति बहुत स्थानीय हो गई है, रबर स्टांप की राजनीति से परहेज करना होगा। इस दौरान उन्होंने यह भी याद दिलाया कि अनुसूचित जाति और आदिवासी वर्ग का प्रभाव 150 सीटों पर होता है, जिससे सरकार बनती है।

घर-घर जाकर बतानी होगी भाजपा की जनविरोधी नीतियां
अजा-अजजा वर्ग की छोटी-छोटी जातियों का योगदान कांग्रेस सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा, हमें उनको एकजुट कर घरों और मोहल्लों तक पहुंचकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों को बताना होगा। कैसे संविधान की हत्या कर अजा-अजजा वर्ग के अधिकारों को समाप्त किया जा रहा है, यह बड़ा प्रश्न हम सबके सामने है। इससे हमें कैसे निपटना है, आपको समझना होगा? नाथ ने कहा कि हमें सच्चाई जानने की बहुत जरुरत है। मोदी जी ने 2014 रोजगार की बात की थी, 2019 में किसानों की बात की और क्या हुआ, किसको रोजगार मिला, किस किसान का फायदा हुआ?

भ्रम फैलाकर देश को लूटने का प्रयास कर रही भाजपा
अब वे राष्ट्रवाद, धर्म, भाषा और जाति के आधार पर सबको आपस में लड़ाना चाहते है। और जनता में भ्रम फैलाकर देश को लूटने का काम कर रहे हैं। वहीं प्रदेश में शिवराज सिंह ने लोकतंत्र की हत्या कर पीछे के दरवाजे से सरकार बना ली। आज यह ध्यान मोड़ने में माहिर हो गए हैं, आज मैं मोदी जी से एक बात पूछना चाहता हूं कि वह एक नाम बता दें जो आपके पार्टी से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी में जुड़ा हो वह सबका ध्यान मोड़ने में माहिर हो गए है। हमें संविधान और संस्कृति का रक्षक बनकर देश के भविष्य की रक्षा करना होगी।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button