खाना खजाना

नाश्ते में हैवी खाना चाहते हैं तो बनाएं दाल पकवान, मिलेगा भरपूर स्वाद भी

अगर आप नाश्ते में कुछ हैवी खाना चाहते हैं तो दाल पकवान (dal pakavan) बनाकर तैयार कर सकते हैं। वैसे आपको यहीं पर बता दें कि यह सिंधी लोगों की फेमस डिश है। जैसे पंजाब (Punjab) में छोले भटूरे और मुंबई (Mumbai) भेल पुरी चाट फेमस है, वैसे ही दाल पकवान सिंधी लोगों का पसंदीदा खाना है। यह खाने में बहुत ही टेस्टी होता है। यही नहीं यह बहुत आसानी से बनाया भी जा सकता है। साथ ही इससे पेट भी बहुत जल्दी भर जाता है। साथ ही यह डिश मेहमानों को भी खिला सकते हैं। आज आपको बताएंगे दाल पकवान बनाने की विधि के बारे में।

सामग्री

  • चने की दाल -एक कप
  • मैदा -दो कप
  • तेल -मोयन और फ्राई करने के लिए
  • घी – एक छोटा चम्मच
  • इमली का पल्प – जरूरत अनुसार
  • लाल मिर्च पाउडर – एक चम्मच
  • हल्दी पाउडर – आधा चम्मच
  • जीरा – दो चम्मच
  • अजवाइन – एक छोटा चम्मच
  • हींग – दो चुटकी
  • नमक स्वाद अनुसार





दाल बनाने के लिए

  • सबसे पहले मीडियम आंच पर प्रेशर कूकर में पानी, हल्दी पाउडर और नमक डालकर दाल को 4-6 सीटी आने तक उबलने के लिए रख दें।
  • इस बीच मीडियम आंच पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें।
  • इसमें राई डालकर तड़काएं।
  • अब टमाटर डालकर इनके नरम होने तक पकाएं।
  • धनिया पाउडर और गरम मसाला मिलाकर मसाले को 1 मिनट तक पकाएं।
  • फिर कूकर की सीटी खोलकर दाल को मसाले में डालकर 2 मिनट तक पकाकर गैस बंद कर दें।

पकवान बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक बर्तन में पकवान की सभी सामग्री डाल दें।
  • इसमें थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंद लें।
  • आटे को 30 मिनट के लिए अलग रख दें।
  • इस बीच मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें।
  • तय समय के बाद आटे की लोइयां तोड़ लें।
  • एक लोई को सूखे मैदे में मिलाकर रोटी जितना बेल लें।
  • फिर कांटे वाली चम्मच से रोटी को गोद लें ताकि तेल में तलते समय पकवान फूले ना।
  • अब रोटी को तेल में डालकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तल लें।
  • इसी तरह से सारे पकवान तल लें।
  • तले हुए पकवानों को प्लेट में रखते जाएं।
  • अब दाल को एक कटोरी में निकालकर ऊपर से प्याज, इमली का पानी, नींबू का रस , लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला डाल दें।
  • तैयार हैं दाल पकवान. गरमागरम सर्व करें।

सजाने के लिए

  • प्याज -एक छोटे साइज की, चोप कर लें
  • हरी मिर्च -दो बारीक कटी हुई
  • हरा धनिया -दो चम्मच बारीक कटा हुआ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button