भोपालमध्यप्रदेश

कांग्रेस ने कैंपेन कमेटी का किया ऐलान: आदिवासी नेता को मिली बड़ी जिम्मेदारी, दिग्गी-नाथ को भी मिली जगह

समिति में पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व पीसीसी चीफ और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, अजय सिंह राहुल, विवेक तन्खा, राजमणि पटेल, नकुल नाथ, सज्जन सिंह वर्मा, एनपी प्रजापति, केपी सिंह, लक्ष्मण सिंह, बाला बच्चन, तरुण भनोत, ओमकार सिंह मरकाम को समिति में जगह दी गई है।

भोपाल। सूबे में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव है। चुनाव होने में अब कम ही समय बचा है। ऐसे में प्रदेश की दो बड़ी पार्टियां भाजपा और कांग्रेस ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने चुनाव अभियान समिति का ऐलान कर दिया है। इसमें 32 लोगों को जगह दी गई है। खास बात यह है कि इस समिति में भी कांग्रेस ने आदिवासी समाज पर ही फोकस रखा है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि पार्टी ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री और आदिवासी कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया को चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया है। 32 सदस्य समेत समिति में सभी फ्रंटल हेड और विभागों के अध्यक्षों को शामिल किया गया है।

बता दें कि मल्लिकार्जुन खड़गे से सहमति मिलने के बाद पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ये नियुक्तियां की है। समिति में पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व पीसीसी चीफ और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, अजय सिंह राहुल, विवेक तन्खा, राजमणि पटेल, नकुल नाथ, सज्जन सिंह वर्मा, एनपी प्रजापति, केपी सिंह, लक्ष्मण सिंह, बाला बच्चन, तरुण भनोत, ओमकार सिंह मरकाम को समिति में जगह दी गई है।

साधौ और ओझा को मिली समिति में जगह
इसके अलावा विजयलक्ष्मी साधौ, राजेंद्र सिंह, हीना कावरे, लखन सिंह यादव, सुखदेव पांसे, जीतू पटवारी, कमलेश्वर पटेल, सुरेंद्र सिंह हनी बघेल, रामनिवास रावत, सुरेंद्र चौधरी, आरिफ मसूद, महेंद्र जोशी, शोभा ओझा, अशोक सिंह, राजीव सिंह के अलावा सभी फंटेल आॅगेर्नाइजेशन और एससी,एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक विभागों के अध्यक्षों को भी शामिल किया गया है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button