नीरज चोपड़ा ने फिनलैंड में जारी गेम्स में गोल्ड मेडल जीत लिया है। नीरज ने पहली थ्रो ही 86.69 मीटर दूरी पर भाला फेंका और खिताब अपने नाम कर लिया।
टोक्यो ओलम्पिक में गोल्ड मेडल जीत चुके भारत के नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर कमाल दिखाया। उन्होंने फिनलैंड में कुओर्ताने गेम्स में गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने शनिवार को यहां 86.89 मीटर का थ्रो फेंककर गोल्ड अपने नाम किया। दिलचस्प बात यह रही कि उनकी कोई भी बराबरी नहीं कर पाया। हाल ही में नीरज ने नेशनल रिकॉर्ड बनाया था।
दो बारियों को दिया फाउल करार
भारत के स्टार नीरज ने पहली बार में ही 86.69 मीटर तक भाला फेंक दिया, जिसके बाद उनके आसपास भी कोई नहीं पहुंच सका. दिलचस्प बात यह है कि नीरज ने अपनी बाकी दो बारियों को फाउल करार दिया, जिससे उनके नाम के आगे छोटा स्कोर न आए। नीरज इस मुकाबले के दौरान चोटिल होने से बाल-बाल बच गए. जब वे अपना भाला फेंक रहे थे, तभी अचानक उनका पैर फिसल गया। हालांकि नीरज फिर से उठे।
अनुराग ठाकुर ने की नीरज की तारीफ
नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर देश का नाम रोशन कर दिया है। उनके इस कमाल से खुश होकर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट किया है। अनुराग ने नीरज का वीडियो ट्वीट करते हुए उन्हें बधाई दी है। अनुराग ठाकुर ने नीरज की तारीफ भी की है।