मध्यप्रदेश

एमपी में कोरोना से राहत के बाद पुलिसकर्मियों को मिलेगी छुट्टी

मध्यप्रदेश। कोरोना की दूसरी लहर (second wave of corona) को रोकने में पुलिस स्टाफ (police) की अहम भूमिका रही। संक्रमण को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन (lockdown) का पालन कराने में पुलिसकर्मी बिना अवकाश के डटे रहे। कोरोना की वजह से छुट्टियां कैंसिल रही। लेकिन अब मप्र पुलिस को राहत मिली है। क्योंकि छुट्टी पर लगी रोक हटा ली गयी है। फील्ड में तैनात स्टाफ अब छुट्टियां ले सकेगा। मैदानी पुलिसकर्मी छुट्टी ले सकेंगे।

पुलिस मुख्यालय (PHQ) की प्रशासन शाखा ने प्रदेशभर के सभी SP को आदेश जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि छुट्टियों पर जो प्रतिबंध लगाया गया था उसे हटा लिया गया है, यानी अब जिले में सक्षम अधिकारी पुलिस कर्मियों को छुट्टी देने के लिए समर्थ होंगे। साथ ही छुट्टी के दौरान पुलिसकर्मियों के आवागमन पर भी प्रतिबंध लगाया गया था। लेकिन अब ये प्रतिबंध भी हटा लिया गया है।

पुलिसकर्मी छुट्टी के दौरान कहीं भी आ जा सकते हैं। भोपाल क्राइम ब्रांच के एडिशनल एसपी गोपाल सिंह धाकड़ (Gopal Singh Dhakad) ने कहा- कोरोना में संघर्ष का समय था। स्थिति सामान्य होने लगी है पहले जो स्थिति बन रही थी उसमें पुलिस जवानों ने बिना छुट्टी के अपने फर्ज को निभाया। अब मुख्यालय के आदेश का हम पालन कर रहे हैं। पुलिस कर्मियों को छुट्टी दी जा रही हैं।

पुलिस मुख्यालय के आदेश के बाद अब मध्य प्रदेश के एक लाख से ज्यादा पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को इसका फायदा मिलेगा।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button