ताज़ा ख़बर

दुखद: कोरोना से ठीक होने के बाद भी जिंदगी से जंग हारे फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह

ताजा खबर: चंडीगढ़। पूरी दुनिया में धाक और भारत का रोशन करने वाले तेज धावक मिल्खा सिंह (Milkha Singh) का शुक्रवार देत रात PGI चंडीगढ़ में निधन (death) हो गया है। फ्लाइंग सिख (Flying Sikh) के नाम से मसहूर मिल्खा सिंह पिछले दिनों कोरोना संक्रमित (corona infected) हो गए है। जिसके बाद परिजनों ने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल (Fortis Hospital) में भर्ती कराया। बाद में परिजनों के आग्रह पर अस्पताल में छुट्टी लेकर सेक्टर-8 स्थित आवास पर ही इलाज करा रहे थे। Corona से ठीक होने के बाद भी मिल्खा सिंह जिंदगी की जंग हार गए हैं। इसी हफ्ते उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह (Nirmal Milkha Singh) का देहांत भी कोरोना की वजह से हो गया था, मिल्खा सिंह ने 91वीं साल में अपनी अंतिम सांस ली है। वहीं निर्मल मिल्खा सिंह 85 वर्ष की थीं।

बीते दिनों ही मिल्खा सिंह कोरोना निगेटिव हुए थे, लेकिन अचानक से उनकी तबीयत नाजुक होने लगी इसके बाद उन्हें चंडीगढ़ के PGI अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां उनकी मौत हो गई है। मिल्खा सिंह का अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर 25 स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा। अंतिम दर्शन के लिए आज 3 बजे उनका पार्थिव शरीर उनके सेक्टर 8 सिथित घर पर रखा जाएगा।

पत्नी का भी कोरोना से हुआ था निधननिधन
इसी हफ्ते पत्नी की मौत हो जाने के बाद वे मिल्खा सिंह अपनी पत्नी के दाह संस्कार में भी शामिल नहीं हो सके थे क्योंकि वे खुद भी ICU में भर्ती थे। चंडीगढ़ के PGIMER अस्पताल ने भी एक स्टेटमेंट जारी करके उनके निधन की सूचना दी है। अस्पताल ने अपने स्टेटमेंट में बताया है ”मिल्खा सिंह 3 जून को PGIMER अस्पताल में भर्ती हुए थे। 13 तारीख तक यहां उनका कोरोना का इलाज चलता रहा। अंतत: वे कोरोना नेगेटिव (corona negative) आ गए।

हालांकि बाद में पोस्ट Covid दिक्कतें आने के कारण उन्हें कोविड अस्पताल से मेडिकल कउव में भर्ती कर दिया गया। लेकिन डॉक्टरों की टीम के द्वारा की गई पूरी कोशिशों के बाद भी वे क्रिटिकल कंडीशन से बाहर नहीं आ सके और 18 जून की रात 11।30 बजे वे स्वर्ग के लिए प्रस्थान कर गए।”





पीएम समेत कई हस्तियों ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने भी उनके निधन पर दु:ख व्यक्त करते हुए कहा है ”हमने एक महान खिलाड़ी खो दिया है।” रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath singh) ने भी ट्वीट कर मिल्खा सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने लिखा है, ”मिल्खा सिंह एक बेहतरीन एथलीट और स्पोर्टिंग लेजेंड थे। उन्होंने अपनी उपलब्धियों से देश को गौरवंतित महसूस कराया था।वह एक शानदार व्यक्ति थे, अपनी अंतिम सांस तक उन्होंने खेल के क्षेत्र में अपना योगदान दिया। उनके निधन की खबर से मैं दुखी हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों को संवेदनाएं। ओम शांति।’

नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने लिखा है, फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। देश उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा। उनके निधन से खेल जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने लिखा है, मिल्खा सिंह जी केवल स्पोर्ट्स स्टार नहीं थे वो करोड़ों लोगों की प्रेरणा के स्रोत थे। उनके परिजनों और दोस्तों के प्रति संवेदना, भारत अपने फ्लाइंग सिख को याद रखेगा।

प्रियंका गांधी ने लिखा है, ‘देश में जब भी उड़ान की कहानियां कही जाएंगी, तब एक ऐसी शख्सियत का नाम जरूर आएगा जिसने रेस के मैदान में देश और करोड़ों भारतीय युवाओं के सपनों को एक नई ऊंचाई दी। मिल्खा सिंह जी, विनम्र श्रद्धांजलि।’

फिल्म अभिनेता और मिल्खा सिंह पर बनीं फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले फरहान अख्तर ने भी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने लिखा है। मेरे मन का एक हिस्सा यह मानने को बिल्कुल राजी नहीं है कि आप नहीं रहें। वो सकता है यह जिद है। वहीं जिद जो मैंने आप से सीखी थी।’ महानायक अमिताभ बच्चन ने लिखा है- ”दुखद, मिल्खा सिंह चले गए, भारत के गौरव, एक महान एथलीट, एक महान इंसान, वाहेगुरु दी मेहर, प्रार्थनाएं…’

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button