मध्यप्रदेश

मप्र के बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर: शिवराज सरकार इसी साल 1.24 लाख पदों पर करेगी भर्ती

सरकार का दावा है कि यह प्रक्रिया अभी भी जारी है। सरकार ने पदों पर भर्ती के लिए कर्मचारी चयन मंडल जो पहले प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड, फिर व्यापम और अब यानी व्यावसायिक परीक्षा मंडल भोपाल के नाम से पहचाना जाता है, उसे एजेंसी बनाया है।

भोपाल। मध्यप्रदेश का यह चुनावी साल है। ऐसे में भाजपा सरकार लगातार पांचवीं बार सत्ता में काबिज होने की तैयारियों को तेज कर दिया है। इतना ही हर वर्ग को साधने के लिए बड़ी-बड़ी घोषणाएं भी कर रही है। इसी कड़ी में मप्र सरकार ने एक और बड़ी घोषणा कर दी है। दरअसल मप्र सरकार इसी साल 1.24 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देगी इस बात की जानकारी स्कूल शिक्षा और सामान्य प्रशासन मंत्री इंदर सिंह परमार ने दी है। सरकार की इस घोषणा को आने वाले चुनावों से जोड़कर देखा जा है। बता दे मध्य प्रदेश में बड़ी संख्या में युवा वोटर है, ऐसे में यह भर्ती प्रक्रिया युवाओं को बीजेपी सरकार की ओर खींच सकती है।

बता दें कि वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने 1 मार्च को विधानसभा में बजट पेश करते हुए बताया था कि मप्र सरकार 1 लाख सरकारी नौकरी देने का काम शुरू कर दिया है। इससे पहले सीएम शिवराज से लेकर सरकार के हर मंत्री 1 लाख युवाओं को नौकरी देने की बातों को दोहराते आ रहे हैं। फिलहाल अभी ताजा बयान सामान्य प्रशासन विभाग के मंत्री इंदर सिंह परमार ने दिया है जिन्होंने बताया कि सरकार प्रदेश सरकार युवाओं को 1 लाख 24 हजार पदों पर सरकारी नौकरी दे रही है।

भर्ती प्रक्रिया अभी भी जारी
सरकार का दावा है कि यह प्रक्रिया अभी भी जारी है। सरकार ने पदों पर भर्ती के लिए कर्मचारी चयन मंडल जो पहले प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड, फिर व्यापम और अब यानी व्यावसायिक परीक्षा मंडल भोपाल के नाम से पहचाना जाता है, उसे एजेंसी बनाया है। सामान्य प्रशासन विभाग के अनुसार प्रदेश में 1 लाख 24 हजार 724 सरकारी पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रथम श्रेणी के 1271 पद द्वितीय श्रेणी के 20 हजार 728 पद तृतीय श्रेणी के 82 हजार 879 पद और चतुर्थ श्रेणी के 9091 पद खाली हैं। विभाग की मानें तो 15 अगस्त 2022 से लेकर 31 अक्टूबर तक 36 हजार 235 पदों के लिए विज्ञापन जारी किए गए हैं। नवंबर 2022 के महीने में सरकार की तरफ से जानकारी दी गई कि 9 अगस्त 2022 से लेकर अक्टूबर 2022 तक 8 विभागों में 1595 पदों पर नियुक्तियां की गई है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button