प्रमुख खबरें

 इसलिए भाजपा ने मुख़्तार अब्बास नकवी को एक कदम पीछे किया है दो कदम आगे बढ़ने के लिए?

नई दिल्ली।केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का आज हुआ इस्तीफ़ा निश्चित ही इस बात का संकेत माना जा सकता है कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें दो कदम आगे बढ़ने के लिए एक कदम पीछे खींचने के लिए कहा है। क्योंकि ये कयास बहुत मजबूती से कायम है कि नकवी अब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए की तरह से उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होंगे।
राष्ट्रपति पद हेतु आदिवासी द्रौपदी मुर्मू की सफलता का मार्ग प्रशस्त कर चुकी भाजपा अब उप राष्ट्रपति पद पर हामिद अंसारी के ‘प्रत्युत्तर’ के रूप में मुख़्तार अब्बास नक़वी को लाकर देश के जातीय और सामुदायिक राजनीतिक समीकरण में अपने पाँव और मजबूती से ज़माना चाह रही है। हामिद अंसारी ने पद से हटने के बाद जो बयान दिए, उसने भाजपा को कट्टर मानसिकता के विरोध में आगे बढ़ने में सहायता दी और अब मुख़्तार अब्बास नकवी के रूप में एनडीए की मदद से भाजपा उप राष्ट्रपति पद हेतु वह चेहरा सामने लाना चाहेगी, जो इस पार्टी के ‘राष्ट्रवाद वाले स्वरूप के समर्थक’ के तौर पर नकवी को बीते कई साल से देख और परख चुकी है।
बुधवार की शाम यह हुआ कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सूत्रों ने बताया कि नकवी ने मंत्री पद से इस्तीफा देने से पहले पार्टी अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा से मुलाकात की। वह मंत्री के रूप में आज मंत्रिमंडल की बैठक में अंतिम बार शामिल हुए।

गौरतलब है कि  नकवी राज्य सभा के सदस्य है और झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनका कार्यकाल पूरा हो रहा है और भाजपा ने उन्हें इस बार राज्यसभा के चुनाव में नहीं उतारा था। वह इससे पहले उत्तर प्रदेश में रामुपर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं पर पार्टी ने उन्हें वहां पिछले दिनों हुए उप चुनाव में नहीं उतारा था।
पार्टी या सरकार में नकवी की भूमिका के बारे में कोई औपचारिक घोषणा या आधिकारिक संकेत नहीं है। राजनीतिक हलकों में चर्चा जरूर है कि  नकवी को सत्तारूढ़ राजग गठबंधन की ओर से उप-राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जा सकता है।
उप-राष्ट्रपति का चुनाव छह अगस्त को कराया जायेगा। उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है।
निर्वाचन आयोग ने उप-राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए कार्यक्रम अधिसूचित कर दिया है। उम्मीदवार इसके लिए 19 जुलाई तक परचे भर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button