ताज़ा ख़बर

कांग्रेस विधायक की धमकी : कहा- तो हम संविधान की प्रतियां जलाकर फेंक देंगे सीएम के सीने पर

भोपाल। अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले श्योपुर से कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल (Congress MLA Babu Jandel) ने एक बार फिर विवादित बयान (controversial statement) दे दिया है। उन्होंने इस बार संविधान को जलाने की धमकी दी है। जंडेल ने अपने विवादित बयान में कहा कि किसानों के मुआवजे में हुए भ्रष्टाचार (corruption in compensation) की सही ढंग न की गई तो संविधान की प्रतियां जलाकर (by burning copies of the constitution) सीएम शिवराज (CM Shivraj)  के सीने में फेंक देंगे। जंडेल के इस बयान के बाद सत्तापक्ष ने विधायक के साथ कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

दरअसल, श्योपुर में बेमौसम बारिश से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है, जबकि बाढ़ पीड़ितों को अभी तक मुआवजा नहीं मिला। ऐसे में बाबू जंडेल किसानों के साथ जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने पहुंचे। जहां उन्होंने विवादित बयान दिया। कांग्रेस के विधायक बाबू जंडेल अपने क्षेत्र में चल रहे खेती के नुकसान के मुआवजे को लेकर काफी नाराज हैं। वे बुधवार को अपने क्षेत्र में थे तो यह नाराजगी एक वीडियो में कैद होने के बाद वायरल हो गई।

वायरल वीडियो में बाबू जंडेल सरेआम आरोप लगा रहे हैं कि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Union Minister Narendra Singh Tomar) के समर्थक और पांच पटवारी किसानों को परेशान कर रहे हैं। वे दस से बीस हजार रुपए लेकर किसानों के मुआवजे में नाम जोड़ रहे हैं। रुपए नहीं मिलने पर किसानों के नाम नहीं जोड़े जा रहे हैं। कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने बीजेपी सरकार को चेतावनी देते हुए धमकी देते हुए कहा कि ”जिस कानून और संविधान को सरकार नहीं मानती उसका होना किसी काम का नहीं है।





जंडेल ने कहा कि वह बाढ़ पीड़ितों के मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे, वायरल वीडियो में कांग्रेस विधायक ने कहते सुनाई दे रहे हैं कि उनके पास तीन हजार शिकायतें आई हैं। वे इन्हें विधानसभा में भी ले जाएंगे। संविधान को मुख्यमंत्री के सीने पर फेंकेंगे। जंडेल यहीं नहीं रुके बल्कि आज के भ्रष्टाचार पर कहा कि इससे तो अंग्रेजों का जमाना अच्छा था। अंग्रेजों के जमाने में भ्रष्टाचार कम था और तब इसको लेकर लोगों में शर्म थी। आज तो सरेआम भ्रष्टाचार हो रहा है।

महावीर सिंह सिसौदिया पर आरोप
कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने महावीर सिंह सिसौदिया नाम के व्यक्ति को केंद्रीय मंत्री तोमर का समर्थक बताया। कहा कि वह मनमाने ढंग से मुआवजा करा रहा है। इन जैसे समर्थक ही मंत्री तोमर को न तो गांव तक पहुंचने देते हैं और न किसानों से मिलने देते हैं। इसलिए उन्हें सही स्थिति पता नहीं चल पा रही है। उन्होेंने कहा कि मंत्री इनसे घिरे रहते हैं तो मुलाकात भी नहीं हो पाती।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button