18.4 C
Bhopal

PM मोदी ने MP को दी 961 करोड़ की सौगात, बोले- नया भारत विश्व को दे रहा अपने प्राचीन अनुभव

प्रमुख खबरे

इंदौर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को धनतेरस के मौके पर मध्यप्रदेश को कई बड़ी सौगातें दी है। उन्होंने स्वास्थ्य के क्षेत्र में 961 हजार करोड़ की परियोजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। पीएम मोदी ने जहां मंदसौर, नीमच और सिवनी में जहां मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण किया। वहीं मंदसौर, शिवपुरी, राजगढ़ और रतलाम और खंडवा में नर्सिंग कॉलेजों का वर्चुअली भूमिपूजन किया। इस दौरान पीएम ने 512 आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र का वितरण भी किया। कार्यक्रम मंदसौर में आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस बार की दिवाली के ऐतिहासिक है। पांच सौ साल बाद ऐसी अवसर आया है कि अयोध्या में राम अपने घर आए। मंदिर हजारों दीपों से जगमगाएगा। पहले 14 साल बाद राम अयोध्या लौटे थे। पीएम मोदी ने कहा कि इस बार यह प्रतीक्षा 500 सालों के बाद पूरी हो रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि नया भारत अपने प्राचीन अनुभव विश्व को दे रहा है। विश्व के कई देश आयुर्वेद चिकित्सा को अपना रहे है।

गंभीर बीमारी में बिक जमीन और गहने
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य सेवा को तकनीक से जोड़ रहा है,ताकि स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हो सके। हम लोग उस पृष्ठभूमि से है, जहां किसी परिवार के सदस्य के बीमार होने पर तनाव हो जाता था। गंभीर बीमारी के इलाज में जमीन गहने बिक जाते थे। पैसे के अभाव में इलाज न कराने के बेबसी मै नहीं देख सकता, इसलिए आयुष्मान भारत योजना ने जन्म लिया। इसलिए हमने तय किया कि गरीब के इलाज का पांच लाख का खर्च सरकार उठाएगी। लोगों को संकट से उभारने वाली योजना पहले कभी नहीं बनी। इस योजना का विस्तार हो रहा है। अब 70 साल से अधिक उम्र को अस्पताल में मुफ्त इलाज मिलेगा। उन बुजुर्गों को आयुष्मान वय कार्ड बनाया जाएगा। यह योजना सभी आय वर्ग के लोगों के लिए है।

देश के नागरिक जितने स्वस्थ होंगे, उस देश की प्रगति भी तेज होगी
पीएम ने कहा कि नया भारत अपने प्राचीन सभ्यता से कितना कुछ दे सकता है। पिछले कुछ वर्षों में देश में आयुर्वेद के ज्ञान को मेडिसिन के साथ जोड़कर स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नया अध्याय जोड़ा है। आॅल इंडिया इंस्टीट्यूट आयुर्वेद इसका एक बड़ा केंद्र बना है। पीएम ने कहा कि देश के नागरिक जितने स्वस्थ होंगे, उस देश की प्रगति भी तेज होगी। इस सोच को प्राथमिकता देते हुए केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य नीति के पांच स्तंभ तय किए हैं। पहले प्रिवेंटिव हेल्प केयर, दूसरा समय पर बीमारी की जांच, तीसरा मुफ्त और सस्ता इलाज, चौथा छोटे शहरों में अच्छा इलाज करना और पांचवा टेक्नोलॉजी। ड्रोन के जरिए स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हुआ है। ऋषिकेश में हेलीकॉप्टर का लाभ मिला है। पांच अन्य राज्यों में सेवाओं का विस्तार कर मेडिकल कॉलेज की शुरूआत, नर्सिंग कॉलेज का भूमि पूजन हुआ है।

फार्मा सेक्टर में भारत की ग्रोथ को आगे बढ़ाया जाएगा
पीएम मोदी ने आगे कहा कि मुझे खुशी है कि कई अस्पताल श्रमिक भाई बहनों के इलाज के लिए बनाए गए हैं। यह अस्पताल विराज के केंद्र बनेंगे। फार्मा सेक्टर में भारत की ग्रोथ को आगे बढ़ाया जाएगा। अधिकांश लोग वहां से आए हैं, जहां पर एक कोई भी एक व्यक्ति गंभीर रूप से बीमार होता है तो उसका असर पूरे परिवार पर पड़ता है। उसके इलाज में घर जमीन और गहने सब बेचना पड़ता है। आगे कहा कि हमारी सरकार जानलेवा बीमारियों से रोकथाम के लिए मिशन इंद्रधनुष अभियान चला रही है। इससे ना सिर्फ गर्भवती महिलाओं की जिंदगी बच रही है, नवजात शिशुओं का जीवन बच रहा है, बल्कि वो गंभीर बीमारियों की चपेट में आने से भी बच रहे हैं। मैं अपने देश के गरीब और मध्यम वर्ग को महंगे इलाज के बोझ से बाहर निकालकर ही रहूंगा और देश आज इसी दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

स्वास्थ्य क्षेत्र में टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से देशवासियों के पैसे बचा रही सरकार
पीएम ने कहा कि हमारी सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में टेक्नोलॉजी का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करके भी देशवासियों के पैसे बचा रही है। ीरंल्ल्नीी५ंल्ल्र योजना के तहत अब तक 30 करोड़ लोग मान्य प्रतिष्ठित डॉक्टरों से निशुल्क परामर्श ले चुके हैं। जिससे उनके काफी पैसे बचे हैं। आज हमने व-हकठ प्लेटफॉर्म भी लॉन्च किया है।पीएम ने कहा, हमारी सरकार जानलेवा बीमारियों से रोकथाम के लिए मिशन इंद्रधनुष अभियान चला रही है। इससे ना सिर्फ गर्भवती महिलाओं की जिंदगी बच रही है, नवजात शिशुओं का जीवन बच रहा है, बल्कि वो गंभीर बीमारियों की चपेट में आने से भी बच रहे हैं। मैं अपने देश के गरीब और मध्यम वर्ग को महंगे इलाज के बोझ से बाहर निकालकर ही रहूंगा और देश आज इसी दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

मोदी सरकार ने बनाया आधुनिक : कैलाश
नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि 40 साल पहले भी यहां अस्पताल था, लेकिन सुविधाएं नहीं थीं। मरीजों को यहां लाल पीली दवाएं दे दी जाती थीं। गंभीर मरीजों को एमवाय अस्पताल में रेफर किया जाता था, लेकिन मोदी सरकार के समय इसे आधुनिक अस्पताल में तब्दील कर दिया गया। इससे क्षेत्र के लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार भी मिलेगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे